in

हरियाणा में इसी महीने जारी होगी AAP उम्मीदवारों की लिस्ट: किंगमेकर की भूमिका चाहती है AAP, प्रदेश अध्यक्ष बोले- प्रत्याशियों को मिलेगा समय – Haryana News Latest Haryana News

हरियाणा में इसी महीने जारी होगी AAP उम्मीदवारों की लिस्ट:  किंगमेकर की भूमिका चाहती है AAP, प्रदेश अध्यक्ष बोले- प्रत्याशियों को मिलेगा समय – Haryana News Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी (AAP) भी राज्य में अपना दूसरा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। हरियाणा में आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने विधानसभा टिकटों क

.

इसके पीछे की वजह उन्होंने पहले ही बता दी है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के गृह राज्य में अच्छा प्रदर्शन करे और कम से कम किंगमेकर की भूमिका में रहे। इसलिए वह पहले उम्मीदवारों की घोषणा करना चाहती है और उन्हें प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है।

चंडीगढ़ में विभिन्न दलों से आम आदमी पार्टी में आए नेताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष सुशील गुप्ता।

90 विधानसभा क्षेत्रों में 360 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त

आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है, अब हरियाणा की बारी है। आप ने हरियाणा में अब तक 45 रैलियां की हैं और हमने साबित कर दिया है कि कोई भी पार्टी इतनी रैलियां नहीं कर सकती।

हमने अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर चुनावी बैठक की है। 90 विधानसभा क्षेत्रों में 360 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी पूरे हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा सत्ता से बाहर

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य दल मेरे पार्टी छोड़ने की अफवाह फैला रहे हैं। हरियाणा में भाजपा के सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा की स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें अपने सीएम का चेहरा बदलना पड़ा। भाजपा ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया। अगर उन्होंने जनता के लिए काम किया होता तो उन्हें अपना चेहरा बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

पूरे प्रदेश में व्यापार चौपट हो गया है। हरियाणा में फैक्ट्रियां और दुकानें बंद हो गई हैं, इसका कारण गुंडों का राज है। हरियाणा में खुलेआम गोलियां चल रही हैं।

हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के दस सालों के कुशासन में हरियाणा में बेरोजगारी सबसे ज़्यादा आ गई है। 1 करोड़ 80 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। हरियाणा में पीने का साफ पानी नहीं है, नहर से पानी लाने के लिए लोग मजबूर हैं।

#

बाढ़ आने से हरियाणा डूब जाता है। बीजेपी विकास करने में नाकाम रही है, इनकी सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री और नेता आंख बंद कर सो रहे हैं। स्कूल बंद हो रहे हैं, नौकरियां युवाओं को नहीं मिल रही है।

[ad_2]

Source link

Haryana News: अब हरियाणा में भी डॉक्टर बिटिया के साथ खौफनाक कांड, जानकर खौल उठेगा खून Latest Haryana News

Haryana News: अब हरियाणा में भी डॉक्टर बिटिया के साथ खौफनाक कांड, जानकर खौल उठेगा खून Latest Haryana News

भिवानी में चोरों ने आभूषण-नकदी पर किया हाथ साफ:  घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम, स्टोर रूम का तोड़ा ताला – Bawani khera News Latest Haryana News

भिवानी में चोरों ने आभूषण-नकदी पर किया हाथ साफ: घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम, स्टोर रूम का तोड़ा ताला – Bawani khera News Latest Haryana News