in

हरियाणा में अभी मानसून की वापसी नहीं: 29 तक एक्टिव रहेगा; 24 दिनों में 33% ज्यादा बारिश, आज भी कई जिलों में खराब रहेगा मौसम – Haryana News Latest Haryana News

हरियाणा में अभी मानसून की वापसी नहीं:  29 तक एक्टिव रहेगा; 24 दिनों में 33% ज्यादा बारिश, आज भी कई जिलों में खराब रहेगा मौसम – Haryana News Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा में अभी मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने सूबे में 29 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। अगस्त में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की

.

10 घंटों के दौरान सूबे के 6 जिलों में मौसम खराब रहा। जींद में सबसे अधिक बारिश हुई, यहां 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

कहां हुई कितनी बारिश

हरियाणा के 6 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश जींद में हुई, यहां 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा करनाल में 1.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। फतेहाबाद में 1.2 ,MM बारिश हुई। इन जिलों के अलावा रोहतक, पानीपत और कुरुक्षेत्र में भी मौसम बदला रहा, यहां 0.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे इन जिलों में दिन के तापमान में कुछ कमी आई है।

16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ताे ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हाे पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलाें में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हाे पाई है।महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।

अगस्त में 33% अधिक बारिश

IMD के अनुसार, अगस्त महीने में ही राज्य में 33% अधिक बारिश हुई है। इसमें यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई। जबकि, अगस्त के 20 दिनों में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है।बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में रात का तापमान जहां 26-27 डिग्री के आसपास है। वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

जुलाई में कम हुई बरसात

हरियाणा में जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। आंकड़ों को देखे तो 2018 में 549 एमएम बारिश हुई थी। 2019 में 244.8, 2020 में 440.6, 2021 में 668.1, 2022 में 472, 2023 में 390 और 2024 में 97.9 एमएम ही बारिश रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश होने के कारण सूबे के धान पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है।

[ad_2]

Source link

सनस्क्रीन का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, इस क्रीम से हो सकता है कैंसर! Health Updates

सनस्क्रीन का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, इस क्रीम से हो सकता है कैंसर! Health Updates

The Hindu Morning Digest: August 24, 2024 Today World News

The Hindu Morning Digest: August 24, 2024 Today World News