हरियाणा में अब बदला मौसम का मिजाज, ठंड के तेवर पड़े ढीले, तापमान में हो रहा इजाफा, जानें IMD का अपडेट Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Live: फरवरी की शुरुआत में हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे गर्माहट की ओर बढ़ रहा है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिली है, हालांकि सुबह-रात हल्की ठंड और उथला कोहरा बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तापमान स्थिर रहेगा, फिर 2–4°C बढ़ सकता है. दो पश्चिमी विक्षोभों का आंशिक असर दिखेगा. AQI स्तर में भी उतार-चढ़ाव जारी है. किसानों को फसलों की निगरानी और हल्की सिंचाई की सलाह दी गई है.

Haryana Weather Live: फरवरी की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे करवट लेता नजर आ रहा है. कड़ाके की सर्दी अब विदा लेने लगी है और दिन के समय धूप लोगों को राहत देने लगी है. हालांकि सुबह और रात के समय ठंड अब भी महसूस की जा रही है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक हो गया है. बीते कुछ दिनों से प्रदेश में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है. आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार कल यानी 6 फरवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ इलाके में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि फरीदाबाद जिले में सबसे अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 11°C है, जबकि अंबाला में सुबह के समय तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद इसमें 2-4°C की और वृद्धि होने का अनुमान है. रात के समय अभी भी हल्की ठंड और कहीं-कहीं उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि राज्य में 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव बना रहेगा, इसके बाद ठंड का असर कम होगा. वहीं मौसम विभाग के मानें तो आज यानि 7 जनवरी के दिन तापमान लगभग 15°C के आसपास रह सकता है. धुंध रहेगी, लेकिन मौसम सामान्य रहेगा. रात में ठंडी रात बनी रहेगी. आसमान में हल्की धुंध और धूप का मिश्रण रहेगा. 8 जनवरी को तेज हवा चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. वहीं 9 जनवरी को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, लगभग 15-16°C रह सकता है. इस दिन धूप और हल्की हवाएं रहेंगी. रात में भी तापमान में थोड़ा बढ़त होगी. 10 जनवरी को सुबह-शाम धुंध के साथ दिन के समय मौसम सुहावना रहेगा. रात में हरियाणा में सर्दी का असर कम होगा. वहीं 11 जनवरी को सप्ताह के अंत में भी दिन का तापमान लगभग 15°C तक रहेगा. सुबह धुंध बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप के साथ मौसम सुखद रहेगा. रात का तापमान 3-7°C के आसपास रहेगा. वहीं कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलों को शुष्क परिस्थितियों और गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें. विशेष रूप से सरसों की फसल में बढ़ती गर्मी और नमी के कारण चेपा और सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिसके लिए किसानों को नियमित निगरानी और मौसम साफ रहने पर दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं.

AQI लेवल में हुआ बदलाव 

हरियाणा में मौसम बदलाव के साथ-साथ AQI लेवल भी लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 221 देखने को मिला है जबकि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 233 दर्ज किया गया है. वहीं गुरुग्राम जिले में सुबह AQI लेवल 207 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में सुबह AQI लेवल 186दर्ज किया गया है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeharyana

हरियाणा में अब बदला मौसम का मिजाज, ठंड के तेवर पड़े ढीले, तापमान में हुआ इजाफा

[ad_2]