in

हरियाणा भाजपा संगठन में होगा बड़ा बदलाव: प्रदेशाध्यक्ष पर हाईकमान करेगा फैसला, बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष Chandigarh News Updates

हरियाणा भाजपा संगठन में होगा बड़ा बदलाव: प्रदेशाध्यक्ष पर हाईकमान करेगा फैसला, बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष Chandigarh News Updates

[ad_1]


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
– फोटो : संवाद

विस्तार


नए साल 2025 में हरियाणा भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव होगा। भाजपा ने संगठन चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मंडल कमेटियां बनाने के बाद मंडल चुनाव की शुरुआत होगी। 6 जनवरी से 12 जनवरी तक 376 मंडल अध्यक्षों के लिए चुनाव होगा। जिलाध्यक्षों के चुनाव की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। लेकिन ये तय है कि 22 जिलों में अधिकतर अध्यक्षों को बदला जाना है।

Trending Videos

खुद प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के प्रदेशाध्यक्ष बने रहने पर फैसला हाईकमान करेगा। क्योंकि बड़ौली को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ही कमान सौंपी गई थी। ऐसे में नए सिरे से उनको दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फरवरी तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके बाद राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। रविवार देर रात संगठन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। संगठनात्मक चुनावों के लिए भाजपा पहले ही पर्यवेक्षक नियुक्त कर चुकी है।

50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, 41 लाख बनाए

प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने दावा किया कि सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक 41 लाख सदस्य बनाए गए हैं। इनमें 31 हजार सक्रिय सदस्य बनाए हैं और 19 हजार और सक्रिय सदस्य बनाए जाने हैं। 8 नवंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। इस दौरान 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य पूरा होने में 9 लाख की संख्या कम है, लेकिन इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले 313 मंडल थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 376 की गई है।

#

[ad_2]
हरियाणा भाजपा संगठन में होगा बड़ा बदलाव: प्रदेशाध्यक्ष पर हाईकमान करेगा फैसला, बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष

#
Shooting at NYC store wounds 6, including a mom and her 12-year-old daughter Today World News

Shooting at NYC store wounds 6, including a mom and her 12-year-old daughter Today World News

ज्वैलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए चोर, फिर 5 लाख के गहने पर किया हाथ साफ – India TV Hindi Politics & News

ज्वैलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए चोर, फिर 5 लाख के गहने पर किया हाथ साफ – India TV Hindi Politics & News