हरियाणा बोर्ड एग्जामः परीक्षा किसी और की थी, पेपर कोई और दे रहा था, 3 गिरफ्तार Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा के नूंह के सालाहेड़ी केंद्र-32 पर कक्षा 12वीं अंग्रेजी परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए. सहबाज, समीर और जुनैद गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में. पुलिस जांच जारी है. हालांकि, इस बार अब तक नकल करने के मामले सामने नहीं आए हैं. हालांकि पिछली साल काफी वीडियो वायरल हुए थे.

Zoom

मेवात. हरियाणा के नूंह जिले में बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सालाहेड़ी के केंद्र-32 पर दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए. दोनों आरोपी असली छात्रों की जगह बैठकर अंग्रेजी विषय का पेपर दे रहे थे. मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हुई है जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.

केंद्र सुपरिंटेंडेंट अमित कुमार की शिकायत के अनुसार 25 फरवरी को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर के दौरान औचक चेकिंग और स्कैनिंग के समय दो परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर में गड़बड़ी सामने आई. जांच में पता चला कि एक नाबालिक छात्र असली छात्र सहबाज़ निवासी लखनाका की जगह परीक्षा दे रहा था, जबकि सहबाज निवासी अडबर असली छात्र समीर निवासी अडबर की जगह बैठा था.

सुपरिंटेंडेंट ने दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर नूंह सदर थाने पुलिस को सौंप दिया और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर फर्जी परीक्षार्थी सहबाज को गिरफ्तार किया और अन्य नाबालिक फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है.

पहले से ही कड़ी निगरानी रखी जा रहीःएसपी

पूछताछ में अन्य आरोपियों की संलिप्ता पाये जाने पर नूंह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश देकर असल छात्र समीर पुत्र हाकमदीन निवासी अडबर व फर्जी एडमिट कार्ड/रोल नंबर स्लिप तैयार करने वाले सीएचसी संचालक जुनैद पुत्र सलमुद्दीन निवासी टांई को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. एएसपी आयुष यादव के अनुसार नूंह पुलिस और जिला प्रशासन की सतर्कता व मुस्तैदी के कारण यह मामला पकड़ा गया. जांच में एक आरोपी नाबालिग होने की भी बात सामने आई है. सदर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. गौर रहे कि नूंह जिले में परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की ओर से पहले से ही कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जहां कई केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए थे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]