[ad_1]
हरियाणा के करनाल जिले के मेडिकल ऑफिसर के साथ पुलिस ने जमकर बदसूलकी की। आरोप है कि थाना प्रभारी कई पुलिस कर्मियों के साथ घरौंडा सरकारी अस्पताल पहुंचे और यहां अपने स्टाफ के साथ मौजूद मेडिकल ऑफिसर को धकियाते हुए अस्पताल से बाहर ले आए। आरोप है कि पुलिस ने डॉक्टर प्रशांत को कई थप्पड़ जड़े और कॉलर से पकड़ कर पुलिस जीप में धकेला। इसके बाद उन्हें थाने ले गए। उधर, इस अभद्र व्यवहार से गुस्साए अस्पताल स्टाफ वर्क सस्पेंड करने का ऐलान करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कर्मी डॉक्टरों को धक्का देते हुए नजर आ रहे है। उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि डॉक्टर ने एसएचओ के साथ गाली गलौज की थी। इसकी डॉक्टर ने लिखित में माफी भी मांगी है। फिलहाल, यह मामला तूल पकड़ गया है। डॉक्टर एसोसिएशन पीड़ित मेडिकल ऑफिसर के समर्थन में उतर आई है। एसोसिएशन ने जिले में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने सस्पेंड करने की मांग की है । यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए क्या है पूरा मामला… डॉक्टर एसोसिएशन ने जिले में हड़ताल का ऐलान किया
फिलहाल, पूरे मामले को लेकर अस्पताल स्टाफ और पुलिस आमने-सामने हैं। उधर, स्टाफ ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अस्पताल में किसी का इलाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने न्याय मिलने तक विरोध जारी रखने की बात कही। सरकारी डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद डॉक्टर एसोसिएशन पीड़ित मेडिकल ऑफिसर के समर्थन में उतर आई है । एसोसिएशन ने जिले में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने सस्पेंड करने की मांग की है । डिप्टी सिविल सर्जन ने ली जानकारी
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि डॉक्टर प्रशांत के साथ बदसलूकी का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस के व्यवहार को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी जाएगी। थाना प्रभारी बोले- डॉक्टर ने उनसे गाली-गलौच की
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने आरोपों से अलग बयान दिया है। उनका कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें फोन किया था। बातचीत के दौरान डॉक्टर ने उनके साथ गाली-गलौच की और बदतमीजी की। उन्होंने बताया कि बाद में डॉक्टर की ओर से लिखित में माफी भी मांगी गई है।
[ad_2]
हरियाणा पुलिस ने डॉक्टर को थप्पड़ मार जीप में बैठाया: करनाल में कॉलर पकड़ दिया धक्का, विरोध में हड़ताल शुरू; SHO बोले- फोन पर दीं गालियां – Karnal News

