हरियाणा पुलिस के SHO ने धनतेरस के दिन मिठाई की साथ बांटी शराब, SP ने किया सस्पेंड Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Charkhi Dadri SHO Viral Video: हरियाणा के चरखी दादरी केो सिटी थाना एसएचओ ने वर्दी में मिठाई और शराब बांटी थाी. वीडियो वायरल हुआ. एसपी अर्श वर्मा ने सस्पेंड किया, जांच और विभागीय कार्रवाई शुरू हुई. एसएसचओ धनतेरस के दिन शराब के साथ साथ मिठाई बांटे हुए नजर आए थे.

हरियाणा के चरखी दादरी की वायरल वीडियो.

चरखी दादरी.   हरियाणा के चरखी दादरी में पुलिस की वर्दी में सिटी थाना के एसएचओ सन्नी कुमार ने लघु सचिवालय परिसर में मिठाइयों के साथ शराब बांटी थी. अब मामले में एसपी अर्श वर्मा ने संज्ञान लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. साथ ही अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच होगी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में अधिवक्ताओं की ओर से पुलिस के आला अधिकारियों को भी शिकायत भेजी गई थी.

दरअसल, शुक्रवार को धनतेरस पर्व पर दादरी शहर के थाना प्रभारी सन्नी कुमार अपनी अपनी टीम के साथ निजी और पुलिस की गाड़ी में आए थे. इस दौरान एएसचओ मिठाइयां और शराब की बोतलें बांटते दिखे थे. इस घटना की वीडियो भी किसी ने बना ली थी  और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में पुलिस एसएचओ वर्दी में ही शराब की बोतलें बांटते दिखाई दे रहा है.

देर शाम अधिवक्ता संजीव तक्षक की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत भेजी. इस पर एसपी अर्श वर्मा ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही थी. डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मामले में सिटी एसएचओ सन्नी कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. उसे थाना प्रभारी के पद से हटाते हुए सस्पेंड के दौरान पुलिस लाइन में रिपोर्ट करनी होगी. डीएसपी ने बताया कि मामले शराब कहां से आई और कौन-कौन कर्मचारी संलिप्त हैं, इसकी जांच की जा रही है. अन्य कर्मचारी शामिल मिले तो ठोस कार्रवाई होगी. हालांकि पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homeharyana

हरियाणा पुलिस के SHO ने मिठाई के साथ बांटी शराब, SP ने किया सस्पेंड

[ad_2]