[ad_1]
हिमाचल के मंडी में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में बारिश के बाद जलभराव हो गया।
हरियाणा के 7 जिलों पानीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर और गुरुग्राम में शनिवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने रात साढ़े 9 बजे 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया। इनमें झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम शामिल हैं।
.
इन जिलों में रात साढ़े 12 बजे तक बारिश की संभावना जताई। वहीं, करनाल, पानीपत, कैथल, सोनीपत, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और चरखी दादरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया।
उधर, हिसार के हांसी में आसमानी बिजली कड़कने से घबराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिजली की आवाज सुनकर वह बेहोश हो गए थे। मृतक की पहचान गंगाधर (50) के तौर पर हुई है। मृतक के 2 बच्चे हैं। उनके भाई जयप्रकाश ने बताया कि यह सब अचानक ही हुआ। ऐसा लग रहा है कि तेज आवाज की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया होगा।
वहीं, हिमाचल में मंडी जिले में पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ और 4 मील पर भूस्खलन हुआ है। इसके बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया है। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लगा।
मंडी की SP साक्षी वर्मा के अनुसार, मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन इसे बहाल करने में कुछ समय लग सकता है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कटौला-कमांद होते हुए वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया है।
बारिश की तस्वीरें…
गुरुग्राम में भी दोपहर बाद बारिश हुई।

फतेहाबाद में दोपहर को बूंदाबांदी हुई।

फरीदाबाद में दोपहर बाद बारिश हुई।
[ad_2]
हरियाणा के 7 जिलों में बारिश, 4 में अलर्ट: आसमानी बिजली कड़की, व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत; लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली NH जाम – Bhiwani News