[ad_1]
Last Updated:
Panchkula Fake Doctor Scam: हरियाणा के पंचकूला में फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले में बीजेपी नेता महेंद्र जुनेजा गिरफ्तार, 10 लाख में डिग्री लेने का आरोप, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी. 2023 का यह मामला है, जिसमें अब गिरफ्तारी की गई है. डॉक्टर के साथ मिलकर यह रैकेट चलाया जा रहा था.
थाना सेक्टर-5 के प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है.
पंचकूलाः फर्जी डिग्री मामले में हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने बीजेपी नेता महेंद्र जुनेजा गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि 10 लाख रुपये में उन्होंने बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनवाई थी. फिलहाल, शुक्रवार को कोर्ट ने बीजेपी नेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. थाना सेक्टर-5 के प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, 12 मई 2023 को पंचकूला सेक्टर-5 थाने में फर्जी डिग्री बनाने को लेकर केस दर्ज किया गया था. इस केस में हरियाणा काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन के रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा ने शिकायत दी थी और कहा था कि डॉक्टरों की फर्जी डिग्रियां बनाईं और बेची जा रही हैं.
जांच में सामने आया था कि महेंद्र कुमार जुनेजा का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट फर्जी था और रिकॉर्ड मिलान में पता चला कि जिस सर्टिफिकेट नंबर और तारीख का इस्तेमाल किया गया, वह असल में किसी अन्य डॉक्टर के नाम जारी हुआ था. जांच के दौरान महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया था कि दो डॉक्टरों के साथ मिलकर अंबाला का एक शख्स फर्जी डिग्री तैयार करने का नेटवर्क चला रहे हैं.
10 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था
जनेजा से संपर्क कर कुछ लोगों ने फर्जी डिग्री दिलाने का झांसा दिया और 10 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था. बताया जा रहा है कि पहले 5 लाख रुपए दिए गए और बाकी 5 लाख डिग्री मिलने पर दिए गए. जुनेजा को फर्जी मार्कशीट, प्रोफेशनल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देने की डील पंचकूला में हुई थी. पुलिस ने इस मामले में महेंद्र जुनेजा, डॉ. नीरज बंसल, डॉ. नवीन कुमार, करण सर्ना और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा-406, 420, 467, 468, 471 और 120-B के तहत केस दर्ज किया गया था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



