[ad_1]
Last Updated:
Kaithal Fake Major Arrest: हरियाणा की कैथल पुलिस ने देर रात तलाशी अभियान चलाया और नाके पर खुद को इंडियन आर्मी मेजर बताकर ठगी करने वाले शख्स आज़म को पकड़ा, आरोपी से भारतीय सेना के फर्जी यूनिफॉर्म और दस्तावेज मिले, पाकिस्तानी कनेक्शन की आशंका के चलते पुलिस जांच कर रही है.
हरियाणा के कैथल में फर्जी मेजर गिरफ्तार.
कैथल. हरियाणा के कैथल जिले में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भारतीय सेना का ‘मेजर’ बताकर लोगों को ठग रहा था. मामले में अब जासूसी एंगल भी सामने आने से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पाकिस्तानी कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ओला कैब में सफर करते हुए अलग-अलग स्थानों पर अपनी फर्जी पहचान के जरिए लोगों का विश्वास जीतता था. उसने सोशल मीडिया पर आर्मी यूनिफॉर्म में अपनी फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी. इसी माध्यम से उसने हिसार की एक युवती से संपर्क साधा और खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया. आरोपी युवती से हजारों रुपए भी ऐंठ चुका था.
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था के तहत विशेष नाकेबंदी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ओला कैब को रोककर जांच की. तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से सेना की वर्दी, मेजर रैंक के बैज और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए. दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया.
पूछताछ में आरोपी की पहचान आज़म के रूप में हुई और वह ‘निशांत सहारण’ नाम से अपनी फर्जी पहचान बनाकर घूम रहा था. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा था और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाता था.
फिलहाल आरोपी को हिसार पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपी केवल एक शातिर ठग है या फिर किसी बड़े नेटवर्क या जासूसी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं.
एसपी कैथल मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि जिले में सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे नाकेबंदी की जा रही है. तितरम मोड़ पर नाके के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया गया. उसके पास से सेना की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. आरोपी खुद को मेजर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था. मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को हिसार पुलिस के हवाले किया गया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]

