[ad_1]
Last Updated:
Haryana 7 July Ka Mausam: हरियाणा के कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. बारिश का यह सिलसिला 10 जु…और पढ़ें
हरियाणा के बाकी जिलों में भी मौसम ने करवट ली है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने छह जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं बाकी 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है जहां हल्की बारिश होने के आसार हैं. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.
8 जुलाई को फरीदाबाद समेत 9 जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि 4 जिलों में तेज बारिश के आसार हैं. 9 जुलाई को फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर सहित 9 जिलों में तेज बारिश हो सकती है. 10 जुलाई को फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल समेत 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. राज्य में अब तक सामान्य से 22% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है. विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण हरियाणा में लगातार बारिश के आसार बने रहेंगे. यह किसानों और आम लोगों दोनों के लिए राहत की खबर है.
[ad_2]



