[ad_1]
कुंजपुरा। तीन दिन पूर्व कलवेहड़ी गांव सुभरी के पास आवर्धन नहर के स्लैब टूट कर धंसने के बाद पटरी में हुआ भारी कटाव भले ही बंद कर दिया गया लेकिन आसपास के ग्रामीण विशेष कर किसानों में अभी भी आशंका बरकरार है कि कहीं नहर में ज्यादा पानी आने के बाद दोबारा ऐसी स्थिति न बन जाए। ग्रामीणों ने नहर पक्की बनाने में इस्तेमाल निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जिला प्रशासन से एक बार फिर जांच की मांग की है। हालांकि डीसी उत्तम सिंह ने चेतावनी दी थी कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मामले की जांच करवा कर उचित कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
जिला प्रशासन पूरी तरह से मामले की निगरानी कर रहा है। पूर्व सरपंच जरनैल सिंह का कहना है कि अभी तक यमुना में अधिकांश पानी उत्तर प्रदेश की दिशा में बह रहा है लेकिन कुछ अधिक पानी छोड़ा गया तो हरियाणा की सीमा में बने पुल की ऊंचाई काफी कम होने के कारण पानी भरने पर आवागमन बंद हो जाएगा। संवाद
[ad_2]
हरियाणा की सीमा में बने पुल की ऊंचाई बढ़ाई जाए : जरनैल


