हरियाणा की बहू का कमाल, पावरलिफ्टिंग में रजनी ने लहराया परचम Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

फरीदाबाद की रजनी शर्मा ने 40 की उम्र में पावरलिफ्टिंग में नया मुकाम हासिल किया. 106 किलो से 25 किलो वजन घटाकर अब गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. दो बच्चों की मां और गृहिणी रजनी का सपना अब इंटरनेशनल स्तर पर देश का नाम रोशन करना है.

फरीदाबाद: फरीदाबाद की रजनी शर्मा ने दिखा दिया कि अगर इरादा पक्का हो तो उम्र बस एक नंबर रह जाती है. आम तौर पर जिस उम्र में लोग अपनी जिंदगी को थोड़ा धीमा करना चाहते हैं, लेकिन रजनी ने वहीं से अपने लिए नया रास्ता छांट लिया. दो बच्चों की मां एक गृहिणी जिम्मेदार बहू और एक दमदार पावरलिफ्टर भी हैं.

कैसे बनी पावरलिफ्टर

Local18 से बात करते हुए रजनी ने बताया मैं पावरलिफ्टिंग करती हूं. शादी के करीब 21 साल बाद मैंने इस खेल में कदम रखा. असल में मेरी सेहत ठीक नहीं थी वजन बहुत बढ़ गया था. तभी लगा कि जिम जॉइन करना चाहिए और धीरे-धीरे लगा कि मैं वजन उठा सकती हूं. पावरलिफ्टिंग कर सकती हूं. जो पहले से इस गेम में थे उन्होंने भी प्रोत्साहित किया.

रजनी ने बताया पहले मेरा वजन करीब 106 किलो था. इस खेल के चलते मैंने 20 से 25 किलो तक वजन घटा लिया. शुरू से मैं सिर्फ गृहिणी थी. कभी लगा ही नहीं था कि घर के कामकाज के अलावा भी कुछ किया जा सकता है. फिर मैंने सोचा चलो सुबह के समय ट्राय करते हैं. सुबह जल्दी उठके वर्कआउट करती थी फिर जिम और उसके बाद घर के काम. यही रूटीन ढाई साल पहले शुरू किया.

कई मुकाबलों में ले चुकी हैं हिस्सा

रजनी ने बताया डिस्ट्रिक्ट लेवल से शुरुआत की थी फिर पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के और मुकाबलों में हिस्सा लिया. अभी हाल ही में जम्मू में हुए पावरलिफ्टिंग इंडिया गेम में गोल्ड मेडल मिला है. रजनी के बताया मेरे दो बेटे हैं. पति बिजनेसमैन हैं ससुरजी भी साथ रहते हैं. बड़ा बेटा कॉलेज जाने वाला हैं अभी 12वीं का एग्जाम दिया है और छोटा अभी सिर्फ 5 साल का है. सभी ने पूरा साथ दिया बच्चों ने पति ने ससुरजी ने भी.

पावरलिफ्टिंग ऐसा गेम है इसमें दिमाग भी मजबूत चाहिए. शुरू में तो जिम मैंने बस सेहत के लिए जॉइन किया था पर वहां के कोच ने मुझे बताया कि स्टेज पर भी आ सकती हो और यहीं परिवार का सपोर्ट सबसे ज्यादा काम आया.

इंटरनेशनल खेलने का है सपना

मेरी उम्र 40 साल है और मुझे अब इंटरनेशनल लेवल तक जाना है. देश के लिए कुछ बड़ा करना है. वैसे तो फरीदाबाद में रहती हूं लेकिन मैं पीछे से हरियाणा के भिवानी से हूं. शादी के बाद फरीदाबाद आई थी. एक तरह से सेहत सुधारते-सुधारते गेम तक आ पहुंची.

पति ने भी दिया साथ

रजनी के पति सुनील शर्मा बताया मैंने अपनी पत्नी का हमेशा 100% साथ दिया है. मुझे उस पर बहुत गर्व है. शुरुआत में उन्होंने सिर्फ अपनी सेहत के लिए जिम जॉइन किया था, लेकिन जिम के कोच ने कहा कि इसमें बहुत आगे जा सकती हो. इसी बात पर आगे बढ़ीं. अलग-अलग लेवल्स पर उसने गोल्ड और सिल्वर दोनों जीते हैं अब इंटरनेशनल लेवल की तैयारी चल रही है. मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी पत्नी इंटरनेशनल में भारत का नाम रोशन करेगी.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]