[ad_1]
नगर परिषद हाउस की बैठक में विधायक अशोक अरोड़ा और BJP पार्षद प्रतिनिधि के बीच हाथापाई हुई।- फाइल फोटो
हरियाणा के कांग्रेस MLA अशोक अरोड़ा से हाथापाई के मामले में कुरुक्षेत्र के थानेसर के नगर परिषद के EO राजेश कुमार समेत 6 लोगों को नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति यानी प्रिविलेज कमेटी ने जारी किए। उन्हें इसी जुलाई महीने
.
नई सरकार बनने के बाद कमेटी की यह पहली ही बैठक थी। कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने बताया कि बैठक में विधायक अशोक अरोड़ा से पूरे मामले की जानकारी और सबूत लिए गए। उन्होंने कहा कि ये संवेदनशील विषय है। कमेटी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष फैसला लेगी।
कमेटी अब मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत है, उनकी भी बात सुनेगी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि ऐसी कुल 4 शिकायतें कमेटी के पास लंबित हैं। सभी पर जल्द सुनवाई और फैसला किया जाएगा।
कुर्सी से उठते ही दोनों आपस में भिड़ गए थे।
कांग्रेस MLA से हाथापाई का मामला क्या है..
- थानेसर नगर परिषद की हाउस मीटिंग में हाथापाई: 23 मई को कुरुक्षेत्र में थानेसर नगर परिषद की हाउस मीटिंग में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के बीच हाथापाई हो गई थी। मीटिंग में बाहरी व्यक्ति, पार्षद प्रतिनिधि और मीडिया की एंट्री बैन थी। जैसे ही मीटिंग शुरू हुई तो कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा निंदी के मीटिंग में बैठने का विरोध जताया।
- कहासुनी के बाद गुस्से में एक दूसरे की तरफ दौड़े: इसे लेकर नरेंद्र शर्मा और अशोक अरोड़ा में कहासुनी हो गई। शर्मा ने कहा कि पहले हुई मीटिंगों में पार्षद प्रतिनिधि बैठते रहे हैं, इसलिए मैं बाहर नहीं जाऊंगा। इस पर अरोड़ा और शर्मा में तू-तड़ाक हो गई। दोनों अपनी-अपनी कुर्सियों से खड़े होकर दौड़े और हाथापाई शुरू हो गई। शोर सुनकर विधायक के गनमैन अंदर आए और अरोड़ा को छुड़ाया।
विधायक अशोक अरोड़ा के 2 बड़े आरोप..
- 1. पूर्व मंत्री के इशारे पर हुआ: घटना के बाद कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के इशारे पर मुझ पर हमला किया गया। मैंने पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के 10 साल के कार्यकाल में नगर परिषद में हुए घोटाले का मामला ग्रीवेंस मीटिंग में उठाया था। सरकार से मांग करेंगे कि हाउस की बैठक पूरी सुरक्षा के बीच हो। साथ ही घोटाले की जांच किसी रिटायर्ड जज से कराई जाए।
- 2. हमला प्री-प्लान था, PSO ने छुड़ाया: कांग्रेस विधायक अरोड़ा ने कहा कि मुझ पर हमला प्री-प्लान था। मेरे PSO ने अंदर आकर BJP के लोगों से मुझे छुड़ाया। इस मामले को लेकर SP और DC से मुलाकात कर शिकायत दी।

अशोक अरोड़ा ने विधानसभा स्पीकर से मुलाकात कर मामला उठाने की बात कही थी।
पार्षद प्रतिनिधि ने कांग्रेस MLA पर ही लगाए थे आरोप
- अरोड़ा ने मेरे सामने 3 कैंडिडेट खड़े किए: वार्ड नंबर 2 से पार्षद प्रवीण शर्मा के पति नरेंद्र शर्मा उर्फ निंदी ने कहा था कि मैं 5 में से 5 MC के इलेक्शन जीता हूं। अबकी बार इसने (अरोड़ा) मेरे मुकाबले में 3 कैंडिडेट खड़े किए। उन तीनों की जमानत जब्त हुई है। इस वजह से उसका मुंह सूखा पड़ा है।
- हमने इसके लिए लड़ाइयां लड़ीं: निंदी ने आगे कहा था कि इसके पीछे हमने जान तक दी, लड़ाइयां तक लड़ीं। ये कभी मेरा नहीं हो सका। ये मुझे कहने लगा कि पहले लाख रुपए देता था। मैंने उसे कहा कि अपने लड़के की कसम खा। फिर कहता कि 10 लाख देता था। ये खरीद लेगा मुझे। बिकना होता तो मैं कब का MC बना हुआ हूं, तभी बिक जाता।
- मुझे 25 लाख तक का लालच दिया: प्रवीण ने कहा जब मैं BJP जॉइन कर रहा था तो लालच दिया कि 20 लाख ले ले, 25 लाख ले ले। ये भी नहीं, साल बाद दे दियो। अगर बिकना होता तो पीछे MC 15-15 लाख में बिके हैं, मैं भी बिक जाता। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है कि मैं पार्षद होते हुए इस जैसे व्यक्ति के साथ चला हूं।
[ad_2]
हरियाणा कांग्रेस MLA से हाथापाई, EO समेत 6 को नोटिस: प्रिविलेज कमेटी ने इसी महीने पेश होने को कहा; BJP नेता से हुआ था झगड़ा – Haryana News