[ad_1]
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग विवाद के बाद अब कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रक्रिया तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक बुलाई है। चंडीगढ़ के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय मीटिंग में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें क्रॉस वोटिंग करने वाले और कैंसिल वोट वाले विधायकों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा की जाएगी। इस मीटिंग में हरियाणा से कांग्रेस के पांचों सासंदों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सिरसा सांसद कुमारी सैलजा राज्यसभा चुनाव में सक्रिय नजर नहीं आईं थी। एक दिन पहले ही पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास की CM नायब सैनी से मुलाकात तस्वीर सामने आई थी। जिसमें विधायक अपने एक रिश्तेदार और पीए के साथ सीएम के साथ खड़े हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही कांग्रेस एक्टिव हो गई है। 5 सांसदों के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली में होने वाली इस विधायक दल की मीटिंग में प्रदेश के सभी पांचों सांसदों के भी शामिल होने का अनुमान है। राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के 4 सांसद दीपेंद्र हुड्डा, वरुण मुलाना, जयप्रकाश जेपी और सतपाल ब्रह्मचारी एक साथ दिखाई दिए थे, मगर कुमारी सैलजा ने चुनाव से दूरी बनाए रखी थी। चुनाव पर उनका कोई बयान भी सामने नहीं आया। किसी विधायक ने जवाब नहीं भेजा पार्टी की ओर से जिन 5 विधायकों को नोटिस जारी किया गया था, उनमें से अभी तक किसी विधायक ने अपना जवाब नहीं भेजा है। पांचवें विधायक जरनैल सिंह का जवाब देने का टाइम कल पूरा होगा। हालांकि वे खुलेआम सार्वजनिक मंच पर पार्टी के इस फैसले के खिलाफ बोल रहे हैं।
इन पांच विधायकों पर कार्रवाई की संभावना राज्यसभा चुनाव में जिन विधायकों ने अभी शोकॉज नोटिस का जवाब नहीं दिया है, उनमें विधायक शैली चौधरी, रेणु बाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह का नाम शामिल है। इन विधायकों ने सार्वजनिक मंचों और मीडिया में लगातार बयानबाजी की। हथीन विधायक इसराइल ने कहा था- उन्होंने अपने मन की आवाज पर वोट दिया है। हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस से रिपोर्ट मांगी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 4 विधायकों के वोट रद्द होने और 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर पार्टी को झटका दिया है। इसके बाद पार्टी ने संबंधित विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन विधायकों ने 7 दिन पूरे होने के बाद भी जवाब नहीं भेजा है। अब मामले की गंभीरता देखते हुए हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस से मामले पर रिपोर्ट तलब की है। बयानबाजी पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी विधायकों के विरोध को देखते हुए पार्टी सख्त फैसला ले सकती है। क्रॉस वोटिंग और जिन विधायकों की वोट रद्द हुई, पार्टी उन्हें निलंबित कर सकती है। इसके अलावा पार्टी हाईकमान संगठनात्मक पदों से हटाने का फैसला भी ले सकती है। प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुझे न्योता आया है हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत करते हुए बताया कि दिल्ली में 30 मार्च को विधायक दल की मीटिंग है। मुझे भी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से न्योता आया है। अगर मैं यहां रहा तो मीटिंग में जरूर जाउंगा। मीटिंग के एजेंडे पर उन्होंने कहा कि ये सीएलपी का अधिकार है। मेरा काम अलग है। मैं उसी पर फोकस कर रहा हूं। बागी विधायकों का मामला अनुशानात्मक कमेटी देख रही है। अप्रैल में पहले हफ्ते में उनकी मीटिंग है। उस मीटिंग में जो भी तय होगा उसकी रिपोर्ट हाईकमान को देंगे। —————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा CM से मिले क्रॉस वोटिंग में फंसे कांग्रेस MLA: 2 तस्वीरों से चर्चा, नूंह आने का न्योता दिया; जरनैल सिंह ने कहा था-चोरी छिपे मिलते हैं हरियाणा राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के आरोपों से घिरे कांग्रेस के पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास की CM नायब सैनी से मुलाकात से सियासी चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। इस मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
हरियाणा कांग्रेस के विधायक दिल्ली तलब: राहुल गांधी-खड़गे बैठक लेंगे, प्रदेशाध्यक्ष बोले- हुड्डा ने न्योता दिया; 5 MLA ने नोटिस का जवाब नहीं भेजा – Haryana News



