हरियाणाः ससुराल में पति ने पत्नी को गमछे से घोंटकर मार डाला, कोई चीखें ना सुन ले, इसलिए टीवी की आवाज कर दी थी तेज Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

पानीपत के लोहारी गांव में कपिल ने टीवी की आवाज तेज कर गमछे से पत्नी पूजा की हत्या की और फरार हो गया. पुलिस जांच में जुटी है, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं.

Zoom

पानीपत. हरियाणा के पानीपत में पति ने गमछे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी. आस-पड़ोस में किसी को आवास सुनाई न दे, इसलिए उसने टीवी की आवाज तेज कर दी. हत्या करने के बाद वह फरार हो गया. घटना इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोहारी गांव की है.

घटना की सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया गया है. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था.जानकारी के मुताबिक, लोहारी गांव के रहने वाले रणधीर सिंह की बेटी पूजा (32) की शादी पानीपत के किवाना गांव निवासी कपिल के साथ हुई थी. शादी के बाद पूजा और कपिल को 4 बच्चे हुए. इनमें 3 बेटे और एक बेटी है.

8 फरवरी को लोहारी आई पूजा

परिवार ने बताया कि 8 फरवरी को पूजा अपने बच्चों को ससुराल में छोड़कर लोहारी गांव में अपने मायके में आ गई थी. 9 फरवरी को उसका पति कपिल उसे लेने लोहारी पहुंचा. शाम को कपिल ने शराब पी और अपनी पत्नी, सास और ससुर के साथ झगड़ा किया. रात में वह वहीं सो गया.

पूजा की मां ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे कपिल ने उनसे कहा कि वह अपने घर जा रहा है. पूजा घर पर ही थी. कुछ देर बाद पूजा की मां खेतों और पिता मजदूरी के लिए चले गए. उनके जाने के बाद कपिल बस अड्डे से वापस घर आ गया.

मां ने आरोप लगाया कि घर में पूजा को अकेली देखकर कपिल उससे फिर झगड़ने लगा. कपिल ने टीवी की आवाज तेज करके गमछे से उसका गला घोंट दिया. दोपहर करीब 12 बजे जब मां घर लौटी तो पूजा का शव पड़ा मिला. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई

हत्या की सूचना मिलने पर इसराना थाना इंस्पेक्टर महिपाल टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. डीएसपी आत्माराम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. जांच के बाद पूजा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया. घटना के बाद से कपिल फरार है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने फरार आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है. वहीं पुलिस की टीमें आरोपी पति की तलाश में जुटी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

homeharyana

पत्नी को गमछे से घोंटकर मार डाला, कोई चीखें ना सुन ले, इसलिए TV की आवाज बढ़ाई

[ad_2]