हरियाणाः नई थार और स्टंटबाजी का दिखावा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 15 साल के किशोर की मौत, दो दोस्त घायल Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

फरीदाबाद के सिरोही गांव में थार गाड़ी से स्टंट करते हुए सोहन की मौत, विकास और हेमंत घायल. धौज थाना पुलिस ने विकास पर मुकदमा दर्ज किया, जांच जारी है.ढ़ाई के दौरान गलत गियर लग जाने से गाड़ी अचानक पीछे की ओर असंतुलित हो गई और फिर खाई में जा गिरी.

Zoom

हरियाणा के फरीदाबाद में स्टंटबाजी के चक्कर में दर्दनाक हादसा सामने आया है.

फरीदाबाद. हरियाणा के  फरीदाबाद में स्टंटबाजी के चक्कर में दर्दनाक हादसा सामने आया है. धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही स्थित पहाड़ी इलाके में थार गाड़ी से स्टंट करना तीन युवकों को भारी पड़ गया. स्टंट के दौरान अनियंत्रित होकर गाड़ी करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 15 वर्षीय सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास (20) और हेमंत (16) गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पहाड़ी पर थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट कर रहे थे. बताया जा रहा है कि चढ़ाई के दौरान गलत गियर लग जाने से गाड़ी अचानक पीछे की ओर असंतुलित हो गई और चालक का नियंत्रण छूट गया. देखते ही देखते गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को तुरंत पास के अलफलाह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं मृतक सोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया गया है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टंट के दौरान लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. वाहन को भी कब्जे में लेकर तकनीकी जांच की जा रही है. इस मामले में धौज थाना पुलिस ने थार के मालिक के बेटे विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

मृतक सोहन नौवीं का छात्र था

आरोपी विकास के पास ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं, इसकी जांच चल रही है. वहीं, वहीं, मृतक सोहन नौवीं का छात्र था और परिवार करनेरा की बालाजी कॉलोनी में रहता है. विकास के परिजनों ने एक महीने पहले ही थार ली थी. बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर तीन थार में घूमने निकले थे. इस दौरान सभी कच्चे रास्ते से करीब एक किलोमीटर अंदर पहाड़ में पहुंच गए और 100 फुट गहरी खाई के पास स्टंट करने लगे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]