[ad_1]
Last Updated:
हरियाणा के रोहतक के बनियानी गांव में होली पर विवाद के बाद दलित समुदाय ने पलायन किया. विक्रम की हत्या के बाद दहशत में लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे. पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है.लित समाज और राजपूत समाज के बीच में बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था. लेकिन अब दलित समुदाय कुछ और ही आऱोप लगा है.
जिले के बनियानी गांव में चार मार्च को होली के दिन यहां पर महिलाओं को रंग लगाने को लेकर विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई थी.
रोहतक. हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर है. यहां पर होली पर हुए विवाद के अब दलित समुदाय के लोगों ने गांव से पलायन कर दिया है. लोगों के घरों के बाहर ताले लटके हुए हैं. वहीं, समुदाय से अन्य लोग जो गांव में हैं, वह घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं. उधर, पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है.
दरअसल, जिले के बनियानी गांव में चार मार्च को होली के दिन यहां पर महिलाओं को रंग लगाने को लेकर विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई थी. उसके बाद से इस दलित बस्ती में लोगों में दहशत है.
जानकारी के अनुसार, दो दर्जन परिवार घरों के बाहर ताला लगाकर लापता हो गए. उधर, यही नहीं घटना के दिन से ही एक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है और युवक की पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताई है. दहशत इतनी ज्यादा है कि दसवीं कक्षा के करीबन आधा दर्जन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा ही नहीं दी.
बताया जा रहा है कि होली के दिन विक्रम नाम के युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी.
अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का आरोप है कि विवाद बाइक हटाने को लेकर नहीं, बल्कि शराब पीकर महिलाओं को गुलाल लगाने पर हुआ था.बताया जा रहा है कि होली के दिन विक्रम नाम के युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी. विवाद इतना बढ़ गया था कि बनियानी गांव में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. दलित समाज और राजपूत समाज के बीच में बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था. लेकिन अब दलित समुदाय कुछ और ही आऱोप लगा है.
होली के दिन खूनी संघर्ष का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
अनुसूचित समुदाय से संबंध रखने वाले रेणु, प्रदीप औऱ बलजीत का कहना है कि होली के दिन हादसा जरूर हुआ था, लेकिन इस मामले में जो भी दोषी है उन्हें सजा मिली चाहिए. पुलिस किसी भी युवक को उठाकर ले जाती है. जो पूरी तरह से गलत है और पुलिस हमारी भी सुनवाई नहीं कर रही. उन्होंने बताया कि विवाद बाइक हटाने को लेकर नहीं था, बल्कि शराब पीकर एक महिला को गुलाल लगाने की कोशिश कर रहा था और इसके महिला ने धक्का दिया तो युवक की मौत हो गई. रेणु ने बताया कि उसका पति 9 दिन से लापता है, जिसकी कोई खबर नहीं है.
दो दर्जन परिवार घरों के बाहर ताला लगाकर लापता हो गए.
आईपीएस अफसर प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं और पुलिस पूरी तरह से न्याय करेगी उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों से मुलाकात की और शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. नाजायज किसी को भी तंग नहीं किया जा रहा है और किसी भी बच्चे का एग्जाम कैंसिल नहीं होने दिया जाएगा. उधर, होली के दिन खूनी संघर्ष का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



