in

हरियाणवी मॉडल मर्डर केस, सुकून बार से हुई थी तकरार: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पार्टनरशिप में लीज पर लिया; घाटा हुआ तो बंद करना पड़ा – Karnal News Chandigarh News Updates

हरियाणवी मॉडल मर्डर केस, सुकून बार से हुई थी तकरार:  बॉयफ्रेंड संग मिलकर पार्टनरशिप में लीज पर लिया; घाटा हुआ तो बंद करना पड़ा – Karnal News Chandigarh News Updates

[ad_1]

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या की गुत्थी सुलझने के साथ अब उसके और आरोपी सुनील के कारोबारी रिश्तों की परतें भी खुलने लगी हैं। अभी तक पुलिस की जांच में दो बातें सामने आई थीं। पहली यह कि सुनील का कहना था कि उसने अपनी एक किला जमीन बेचकर

.

वहीं, दूसरी बात शीतल की बहन नेहा ने बताई। उसने आरोप लगाया था कि सिम्मी ने अपने पहले पति संदीप की जमीन बेची थी। उसके सारे पैसे सुनील को दे दिए, जिससे उसने करनाल में सुकून नाम से होटल खोला।

दैनिक भास्कर दोनों बातों की सच्चाई जानने के लिए करनाल के सेक्टर-12 स्थित मार्केट पहुंचा। वहां पता चला कि सुकून होटल नहीं, बार है, जिसमें रेस्टोरेंट भी चलता है। लोगों से पता चला कि इस बार से दोनों का जुड़ाव सिर्फ निजी नहीं, बल्कि व्यवसायिक भी था।

शीतल इस बार में नौकरी नहीं करती थी, वह पार्टनर की हैसियत रखती थी। जबकि सुनील ने उसे नौकर बताया था। दोनों ने इस बार को डेढ़ साल तक चलाया, लेकिन घाटा होने पर बंद कर दिया। इसके बाद से ही दोनों की राहें जुदा होनी शुरू हो गई थीं।

मॉडल शीतल और सुनील कैसे बने बार मालिक? कैसे दोनों ने इसे चलाया? किस वजह से बंद कराना पड़ा और आसपास के लोगों ने क्या कहा? पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

जानकारी देते सुकून बार के मौजूदा मालिक पवन सहगल।

करनाल के सेक्टर-12 की मार्केट में ये बातें पता चलीं…

पॉश इलाके में है बार, आयुष गुप्ता के नाम लाइसेंस सुकून बार एंड रेस्टोरेंट करनाल के पॉश इलाके सेक्टर-12 में है। यहां होटल, रेस्टोरेंट के अलावा कई बड़े एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी हैं। सर्किल रेट के हिसाब से यहां जमीनों के रेट काफी हाई हैं। इस रेस्टोरेंट का लाइसेंस आयुष गुप्ता के नाम से है। अगर बात की जाए सेक्टर-12 की मार्केट के बारे में तो यहां कोई रेस्टोरेंट लीज पर लेना हो तो इसके लिए कम से कम 22 से 25 लाख रुपए लगते हैं।

2023 में लीज पर लिया रेस्टारेंट, डेढ़ साल चलाया वर्तमान में यह रेस्टारेंट करनाल निवासी पवन सहगल ने टेकओवर किया हुआ है। दैनिक भास्कर को उन्होंने बताया कि इस रेस्टारेंट को उन्होंने सितंबर 2024 में टेकओवर किया है। वह भी इसे आयुष गुप्ता के लाइसेंस पर ही चला रहे हैं, क्योंकि नियमानुसार लाइसेंस ट्रांसफर नहीं हो सकता।

सहगल ने बताया- हमसे पहले इस रेस्टोरेंट को सुनील और शीतल ने मिड 2023 में लीज पर लिया था। डेढ़ साल तक इसे दोनों चलाते रहे। मगर, फिर घाटा होने की वजह से रेस्टोरेंट के लाइसेंस धारक आयुष गुप्ता को इसे आगे जारी रखने के लिए मना कर दिया था।

किराया देना भी मुश्किल हो गया था पवन सहगल बताते हैं कि जब उन्होंने यह रेस्टोंरेंट टेकओवर किया तो बताया गया था कि पुराने ऑनर घाटे की वजह से इसे बंद करना चाह रहे हैं। हमने कारण पूछा तो इसकी जानकारी नहीं दी गई।

मगर, सूत्र बताते हैं कि सुनील और शीतल ने रेस्टोरेंट तो खोल लिया था, लेकिन कस्टमर्स की केयर और सर्विस सही न होने की वजह से काम ठप होता चला गया। हालात ऐसे हो गए थे कि रेस्टोरेंट का किराया तक भी निकलना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद उन्होंने इस रेस्टोरेंट को छोड़ दिया।

पानीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील।

पानीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील।

दोनों के रिश्ते में खटास आई, दूरियां बढ़ीं ऑफ कैमरा मार्केट के लोगों ने बताया कि दोनों ने साल 2024 के मध्यांतर में सुकून बार एंड रेस्टोरेंट को बंद किया था। इसके बाद से ही शीतल और सुनील के रिश्ते में खटास बढ़ गई थी। हालांकि, यह दूरियां कारोबार बंद करने से कुछ समय पहले से देखी जाने लगी थीं। दोनों ने रेस्टोरेंट आना-जाना कम कर दिया था। लेनदेन को लेकर बहस भी होती देखी गई थी। पुलिस पूछताछ में सुनील ने भी इसकी पुष्टि की है। उसने पुलिस के सामने बताया है कि सिम्मी और उसके बीच में एक साल से बातचीत बंद थी।

विशाल के संपर्क में आई, सुनील को किनारे किया पुलिस के खुलासे के मुताबिक, सुनील से दूरियां बढ़ने के बाद शीतल विशाल नामक के युवक के संपर्क में आ गई थी। उसने विशाल से रिश्ता तक तय कर लिया था। इसी वजह से उसने अपने हाथ पर विशाल नाम का टैटू गुदवाया था। जबकि, सुनील चाहता था कि शीतल हमेशा उसके साथ रहे। मगर, शीतल ने सुनील से पूरी तरह किनारा कर लिया था। वह सुनील का फोन तक काट देती थी। यह बात सुनील से सहन नहीं हुई।

—————–

मॉडल शीतल मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

हरियाणवी मॉडल मर्डर की इनसाइड स्टोरी, पता चला तो शादी से इनकार किया; मंगेतर का टैटू देख चाकुओं से गोदा

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसकी लाश को नहर में फेंक दिया और फिर खुद नहर में कार समेत गिरने की कहानी रची। (पढ़ें पूरी खबर)

हरियाणवी मॉडल के कत्ल की पहले से थी प्लानिंग:होटेलियर बॉयफ्रेंड ने कार में चाकू रखा था, मौका मिलते ही 8 बार गोदा, लाश लिए घूमता रहा

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का होटेलियर बॉयफ्रेंड लंबे टाइम से उसकी हत्या की फिराक में था। इसीलिए उसने प्लानिंग कर कार में खास तौर पर चाकू रखा था। मगर, शीतल अकेले उसके साथ कार में आने को राजी नहीं थी। हालांकि 14 जून को उसे मौका मिला तो उसने 8 बार चाकू मारकर शीतल की हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणवी मॉडल की हत्या से पहले का VIDEO सामने आया, बॉयफ्रेंड ने चाकू से गला रेतकर मारा, टैटू से पहचानी लाश; कत्ल की वजह सामने आई

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश रविवार सुबह सोनीपत में नहर से बरामद हुई। हाथ और छाती पर बने टैटू से शीतल की पहचान हुई (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]
हरियाणवी मॉडल मर्डर केस, सुकून बार से हुई थी तकरार: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पार्टनरशिप में लीज पर लिया; घाटा हुआ तो बंद करना पड़ा – Karnal News

Hisar News: 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार  Latest Haryana News

Hisar News: 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

Ambala News: सेक्टर-9 टीपीएस पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मर की क्षमता Latest Haryana News

Ambala News: सेक्टर-9 टीपीएस पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मर की क्षमता Latest Haryana News