‘हमारे न्यूक्लियर सेंटर पर ब्रह्मोस मारेगा भारत’, युद्धविराम के लिए पाकिस्तान ने डर कर अमेरिका को किया था फोन Politics & News

[ad_1]

Image Source : FILE PHOTO
भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान भारत के हवाई हमलों से इस कदर डर गया कि वह अमेरिका तक फोन लगा दिया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने अमेरिका को कहा कि भारत हमारे न्यूक्लियर सेंटर पर ब्रह्मोस मिसाइल मारेगा। इसलिए पाकिस्तान ने डर की वजह से युद्धविराम के लिए अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को फोन किया था।

युद्धविराम को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीधी बात

इसके बाद अमेरिका के एनएसए मार्को रुबियो की युद्धविराम के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात हुई। भारत ने तब युद्धविराम के लिए साफ मना कर दिया। भारत ने अमेरिकी एनएसए मार्को रुबियो से कहा कि ये मामला दो देशों के बीच का है। पाकिस्तान खुद आगे आकर युद्धविराम पर बात करे। तब पाकिस्तान के डीजीएमओ और भारत के डीजीएमओ राजीव घई के बीच बात हुई और युद्धविराम का ऐलान शनिवार (10 मई) को किया गया। 

दोनों देशों के DGMO के बीच आज क्या हुई बात?

युद्धविराम को लेकर सोमवार शाम को भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के बीच बातचीत है। ये बातचीत भारत के डीजीएमओ राजीव घई और पाक के डीजीएमओ काशिफ अब्दुल्ला चौधरी के बीच हुई है। इसमें भारत ने साफ तौर पर कहा कि आतंक खत्म करने पर भारत की नई पॉलिसी बनाई गई है। अब आतंकवादियों को सीमा पर जाकर मारेंगे।

Latest India News



[ad_2]
‘हमारे न्यूक्लियर सेंटर पर ब्रह्मोस मारेगा भारत’, युद्धविराम के लिए पाकिस्तान ने डर कर अमेरिका को किया था फोन