स्वतंत्रता दिवस: करनाल में मंत्री सुभाष सुधा ने फहराया तिरंगा, बोले- घबराया विपक्ष फैला रहा अफवाहें Latest Haryana News

[ad_1]


राज्यमंत्री सुभाष सुधा
– फोटो : संवाद

विस्तार


करनाल में स्वतंत्रता दिवस के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा सरकार के शहरी निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विपक्ष उनकी लोकप्रियता से घबराया हुआ है, इसलिए वह उनके बारे में कहीं और से चुनाव लड़ने की अफवाहे फैला रहा है। वह थानेसर से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। शेष जो भी पार्टी का आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।

Trending Videos

सुभाष सुधा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा आदि की गतिविधियां चलाई गई थी, उससे सभी में हंसी खुशी और जोश का माहौल देखा जा रहा है। बच्चों ने सराहनीय प्रस्तुतियां दी हैं। पूरा कार्यक्रम सराहनीय रहा है। विनेश फोगाट को मेडल नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व भाजपा की केंद्र सरकार खिलाड़ियों का पूरा सम्मान करती है।

एक लाख से अधिक कच्चे कर्मियों को पक्का करके हरियाणा सरकार ने उनके परिवारों को खुशियां दी हैं। कई दिनों से उनके करनाल में सक्रिय होने के बाद उनके करनाल से चुनाव लड़ने की बात चलने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जहां पैदा हुए, जहां अब तक राजनीति की, उसी थाने से ही चुनाव लड़ना चाहता हूं, आगे पार्टी का जो भी फैसलाा होगा, वह मानेंगे।

[ad_2]
स्वतंत्रता दिवस: करनाल में मंत्री सुभाष सुधा ने फहराया तिरंगा, बोले- घबराया विपक्ष फैला रहा अफवाहें