स्वच्छता के लिए हर वार्ड में कमेटी गठित होगी : सुभाष चंद्र Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Sat, 17 May 2025 12:36 AM IST


हिसार। नगर निगम कार्यालय में अ​धिकरारियों के सा​थ बैठक करते स्वच्छ भारत मिशन, हरियाणा के कार्यक


loader



हिसार। नगर निगम के मुख्य सभागार में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय स्वच्छता पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला का संचालन संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह ने किया।

Trending Videos

सुभाष चंद्र ने अधिकारियों को कहा कि नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका अपने-अपने क्षेत्र में वार्ड वाइज स्वच्छता वार्ड कमेटियों का गठन करें। ये कमेटियां प्रत्येक महीने वार्ड में जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करें। इसके अलावा स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ मिलकर भी स्वच्छता जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन भी करे।

उन्होंने बारिश से पहले शहर में बनी जीटी के सफाई करवाने के लिए भी निर्देशित किया ताकि जलभराव न हो। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए मेडिकल चेकअप कैंप करवाने और समय-समय पर उनको प्रोत्साहित करने के लिए कहा ताकि वो स्वच्छता के कार्य में अपना अच्छा प्रदर्शन करे।

[ad_2]
स्वच्छता के लिए हर वार्ड में कमेटी गठित होगी : सुभाष चंद्र