स्काई न्यूज ने खोली पाकिस्तान की पोल, सामने आया सच Today World News

[ad_1]

Image Source : SJY NEWS
पाकिस्तान आतंकी ठिकानों का सच

Sky News Exposes Pakistan: स्काई न्यूज ने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है। स्काई न्यूज को सोशल मीडिया पर ऐसे अकाउंट मिले हैं, जिन्होंने भारतीय हमले वाली जगहों का वीडियो पोस्ट किया था। इन वीडियो में अल कायदा से जुड़े आतंकी समूह का समर्थन किया है। स्काई न्यूज ने इस बात की भी पुष्टि की है कि भारत की ओर से जिन ठिकानों पर बमबारी की गई है उन जगहों का संबंध आतंकी विचारधारा से था। 

स्काई न्यूज ने पोस्ट किया वीडियो

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंक के अड्डों को निशाना बनाया गया था। अब खबर मिली है कि इस हमले लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई खूंखार आतंकी ढेर हुए हैं। भारतीय सेना ने 5 आतंकियों के नाम भी बताए हैं जो इस हमले में मारे गए। 

मारे गए ये आतंकी


  1. मुदस्सर खादियन खास उर्फ अबू जुंदाल


  2. हाफिज मुहम्मद जमील


  3. मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी


  4. खालिद उर्फ अबू अकाशा


  5. मोहम्मद हसन खान

इन आतंकी ठिकानों पर हुए हमले

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मरकज तैयबा, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मरकज सुभान अल्लाह, सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन के महमूना जोया फैसिलिटी और बरनाला में मरकज अहले हदीस में लश्कर के अड्डे और मुजफ्फराबाद के सवाई नाला में उसके शिविर को निशाना बनाया है। 

स्काई न्यूज के बारे में जानें

स्काई न्यूज एक प्रमुख ब्रिटिश और अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल है, जिसकी स्थापना 5 फरवरी 1989 को हुई थी।  यह चैनल विश्वभर में अपनी निष्पक्ष, तेज और विश्वसनीय रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। वर्तमान में, स्काई न्यूज का स्वामित्व अमेरिकी मीडिया और टेलीकॉम कंपनी कॉमकास्ट (Comcast) के पास है, जो इसे स्काई ग्रुप (Sky Group) के माध्यम से संचालित करती है। 

यह भी पढ़ें:

भारत की मार से खौफ में पाकिस्तान! इशाक डार उड़ाने लगे शांति के कबूतर, दिया बड़ा बयान

भारत की मिसाइलों ने ऐसे उड़ाया पाकिस्तान का नूर खान एयरबेस, देखें पूरा VIDEO

Latest World News



[ad_2]
स्काई न्यूज ने खोली पाकिस्तान की पोल, सामने आया सच