in

सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट: गोल्ड ₹391 कम होकर 80,006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹549 सस्ती हुई Business News & Hub

सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट:  गोल्ड ₹391 कम होकर 80,006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹549 सस्ती हुई Business News & Hub

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Fell By Rs 391 To Rs 80,006, Silver Is At Rs 89,725 Per Kg | See Gold Price Today

मुंबई56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज (मंगलवार, 28 जनवरी) गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 391 रुपए कम होकर 80,006 रुपए पर आ गया है। सोमवार को सोना 80,397 रुपए पर था। वहीं 24 जनवरी को सोने ने 80,430 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इधर, चांदी 549 रुपए सस्ता होकर 89,725 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी 90,274 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,080 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,930 रुपए है। कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 81,930 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,930 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,980 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

#

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

[ad_2]
सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट: गोल्ड ₹391 कम होकर 80,006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹549 सस्ती हुई

#
BSNL दे रही सस्ते वॉइस और SMS प्लान, यूजर्स के बचेंगे पैसे, Airtel-Jio की चिंता बढ़ी Today Tech News

BSNL दे रही सस्ते वॉइस और SMS प्लान, यूजर्स के बचेंगे पैसे, Airtel-Jio की चिंता बढ़ी Today Tech News

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पशु लड़ते हुए गाड़ी पर चढ़े, हुआ नुकसान  Haryana Circle News

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पशु लड़ते हुए गाड़ी पर चढ़े, हुआ नुकसान Haryana Circle News