in

सोने का दाम 45 रुपए घटकर ₹95471 पर पहुंचा: चांदी ₹390 महंगी हुई, इस साल सोना ₹19,309 महंगा हुआ Business News & Hub

सोने का दाम 45 रुपए घटकर ₹95471 पर पहुंचा:  चांदी ₹390 महंगी हुई, इस साल सोना ₹19,309 महंगा हुआ Business News & Hub
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (23 May 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Bhopal Jaipur

नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के दाम में आज यानी शुक्रवार, 23 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 45 रुपए घटकर 95,471 रुपए पर पहुंच गया है। कल यह 95,516 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी की कीमत भी आज 390 रुपए बढ़कर 96,909 रुपए पर पहुंच गई है। कल चांदी 96,519 रुपए किलो थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,680 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,530 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,530 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,530 रुपए है।

साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gold-rate-today-23-may-2025-gold-price-today-135085771.html

Flight of Kanimozhi-led Indian MP delegation circles Moscow sky following drone attack Today World News

Flight of Kanimozhi-led Indian MP delegation circles Moscow sky following drone attack Today World News

रिलायंस पावर का शेयर आज 19% चढ़ा:  ₹53 के डे-हाई पर पहुंचा, वजह- कंपनी को भूटान का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला Business News & Hub

रिलायंस पावर का शेयर आज 19% चढ़ा: ₹53 के डे-हाई पर पहुंचा, वजह- कंपनी को भूटान का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला Business News & Hub