[ad_1]
पंचकूला पुलिस हिरासत में हिसार के आरोपी सुरेंद्र। फाइल
हरियाणा के पंचकूला में हुए पहलवान सोनू नोल्टा मर्डर केस में हिसार के हीरो बाइक एजेंसी संचालक सुरेंद्र की जमानत याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश की कोर्ट से खारिज हो गई है। आरोपी को पुलिस ने 6 सितंबर को हिसार से गिरफ्तार किया था।
.
हिसार के बाइक एजेंसी संचालक सुरेंद्र के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि उसे 7 अगस्त को पुलिस ने उठाया था। उसके बाद उसे करीब एक महीने तक अवैध हिरासत में रखा गया। उससे पुलिस ने जबदरस्ती झूठे सुबूत तैयार करवाने का प्रयास किया। कोर्ट ने दलीलों को खारिज कर दिया। पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक्टिव सदस्य है।
पुलिस कोर्ट में बताया कि सोनू नोल्टा को गोली मारने के बाद पीयूष पिपलानी व अंकुश सोलंकी हिसार में सुरेंद्र के पास पहुंचे। जहां पर पीयूष का गोली लगने पर सुरेंद्र ने उपचार भी करवाया। पीयूष को एक मोबाइल दिया, जिससे उसने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था। पीयूष के मोबाइल नहर में फैंकने, कपड़े जलाने के दौरान भी वह उनके साथ मौजूद था। उनसे गन लेकर किसी अज्ञात को सौंपकर आया। उसके बाद दोनों आरोपियों को सुरेंद्र ने भिवानी के झूपा गांव में राजस्थान बॉर्डर पर एक बस में बैठा दिया था।
पंचकूला एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, आरोपी सुरेंद्र के बारे में बताते हुए। फाइल
पार्किंग ठेकेदार भी है हिसार का सुरेंद्र
पंचकूला पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेंद्र हीरो एजेंसी संचालक होने के साथ-साथ हिसार कोर्ट में पार्किंग का ठेकेदार भी है। सुरेंद्र के पास किसी बदमाश की कॉल आई थी। उसकी कॉल के आधार पर दोनों को सुरेंद्र ने पनाह दी। सोनू नौल्टा का मर्डर करने के बाद दोनों आरोपी टैक्सी के जरिए हिसार पहुंचे, जहां करीब डेढ़ दिन रुकने के बाद चले गए।
सुरेंद्र हिसार के मॉडल टाउन का रहने वाला है। आरोपी लारेंस बिश्नोई गैंग का एक्टिव सदस्य है। जिसके खिलाफ हिसार में पहले से दो एफआईआर दर्ज हैं।

कबड्डी प्लेयर सोनू नोल्टा।
यहां जानिए कैसे हुआ था सोनू पहलवान का मर्डर…
- लड़की के साथ फिल्म देखने मॉल में आए थे : पुलिस को दी शिकायत में घायल प्रिंस ने बताया कि मैं पंचकूला के मल्लाह गांव का रहने वाला हूं। अभी सरकारी पॉलिटेक्निकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा हूं। सोनू मेरी बुआ का लड़का है। 5 जून को मैं, सोनू और उसकी दोस्त फिल्म देखने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी में अमरावती मॉल आए थे। उसने बताया कि अमरावती मॉल में सोनू की दोस्त की 2 और सहेलियां मिलीं। हम पांचों मूवी देखकर करीब 10.45 बजे बाहर निकले। निकलते ही अमरावती मॉल के सामने सड़क के किनारे खड़ी सोनू की गाड़ी में बैठ गए। सोनू ड्राइवर सीट पर बैठ गया और मैं उसके पीछे वाली सीट पर बैठ गया।
- पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की : प्रिंस ने बताया कि सोनू की दोस्त अपनी 2 सहेलियों के साथ सड़क पार कर रही थी। तभी सोनू की गाड़ी के पास खड़ी कार से एकदम से पिंजौर का रहने वाला पीयूष पिपलानी और चावला कॉलोनी का अंकुश अपने-अपने हाथों में पिस्टल लेकर उतरे। दोनों ने ड्राइवर साइड वाली खिड़की के पास आकर सोनू के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही सोनू सीट पर गिर गया। इस बीच एक गोली मेरी बाई जांघ पर लगी। इसके बाद पीयूष और अंकुश पिस्टल लहराते हुए अपनी कार में बैठ गए। उस कार में पहले से ही कुछ लड़के बैठे हुए थे। इसके बाद सभी वहां से भाग गए।
- मामा को फोन कर फायरिंग की सूचना दी : प्रिंस ने बताया कि मैंने अपने मोबाइल से मामा अंकुश को फोन कर कहा कि मुझे और सोनू को पीयूष और अंकुश ने गोली मार दी है। इसके बाद वहां पर पुलिस आ गई। मुझे और सोनू को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से मुझे फस्ट एड देने के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया, जहां पर अब मेरा इलाज चल रहा है। मुझे बाद में पता चला की सोनू की मौत हो चुकी है।
[ad_2]
सोनू नोल्टा मर्डर, बाइक एजेंसी संचालक की जमानत खारिज: लॉरेंस बिश्नोई के शूटर का हिसार इलाज करवाया, ठिकाना-मोबाइल दिया, राजस्थान बॉर्डर छोड़कर आया – Panchkula News

