सोनीपत: 18 साल के युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस Latest Sonipat News


शहर के व्यस्तम सारंग रोड पर रेलवे पार्क के पास दिनदहाड़े करीब युवकों ने छात्र की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर हथियारों के साथ मौके से फरार हो गए। हमले की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने छात्र के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। छात्र तीन साल से बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

रोहतक के गांव रिठाल निवासी सत्यनारायण ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया है कि उनका बेटा मंदीप उम्र 18 साल सोनीपत के गांव शहजादपुर में अपनी बहन के घर रहता था। वह तीन साल से बहन के पास रहकर पढ़ाई करता था। 12वीं कक्षा पास करने क बाद वह अब सोनीपत के गैलेक्सी कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा था। शनिवार सुबह वह कोचिंग सेंटर पर आया था। बेटा दोपहर बाद सारंग रोड पर स्थित संत शिरोमणि नामदेव पार्क के सामने सड़क पर जा रहा था। उसी दौरान डंडे और अन्य हथियार लेकर आए हमलावरों ने युवक पर हमला कर दिया। युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने घेरकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में वह हथियारों सहित भाग गए। बेटे को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।

सोनीपत: 18 साल के युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस