सोनीपत: राजा भाई फिर बने नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान Latest Sonipat News

नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर पर्यवेक्षक सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान देशराज नैन, राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री रहे। इस दौरान जिला प्रधान राजा भाई, जिला सचिव राजीव खत्री, कोषाध्यक्ष सुनिता, वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम सिंह, उपप्रधान बीरमती, उपप्रधान कमलेश, सहसचिव बबीता, सहसचिव सन्नी, ऑडिटर त्रिलोक, सलाहकार बिट्टू, सदस्य सुनील, भगतसिंह, बिजेंद्र, सतीश चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा, सुमित, कमलेश, कांता, रानी, शिबू, रविंद्र भी मौजूद रहे।

सोनीपत: राजा भाई फिर बने नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान