सोनीपत में सप्लीमेंट शोरूम पर फायरिंग,VIDEO: बदमाशों का दावा- लॉरेंस गैंग के कहने पर की; मासूम शर्मा को सरपंचों से माफी मांगने को कहा – Sonipat News Chandigarh News Updates

[ad_1]


सोनीपत में शुक्रवार को बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन (सप्लीमेंट) के शोरूम पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग की। गोली लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दो महीने पहले पहल न्यूट्रिशन के मालिक वीरेंद्र पहल से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। उधर, घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक बदमाश ने शोरूम के अंदर बैठे युवक को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल से फायर नहीं हुआ। इसके बाद युवक बाहर भाग गया। वहां पहले से खड़े उसके साथी ने अपनी पिस्टल से शोरूम के शीशे पर गोली चलाई। इसके बाद वे फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपियों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अमेरिका में बैठे लॉरेंस गैंग के शूटर रणदीप मलिक के कहने पर घटना को अंजाम देने की बात कबूली। साथ ही रणदीप मलिक नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई, जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को भी धमकी देते हुए कहा गया कि समय रहते सरपंचों से माफी मांग ले। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पहले फायरिंग का मामला जानिए….. शोरूम में आकर गोली मारने की धमकी दी पुलिस के मुताबिक, बहालगढ़ में स्थित पहल न्यूट्रीशन शोरूम पर तीन युवक बाइक पर पहुंचे। दो युवक दुकान के बाहर खड़े हो गए, जबकि एक युवक अंदर घुस गया। अंदर जाकर उसने रिसेप्शन पर बैठे रितेश गर्ग को गोली मारने की बात कही। युवक ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हुआ। रितेश गर्ग तुरंत कुर्सी से उठकर पीछे की ओर भाग गया, जिससे उनकी जान बच गई। बाहर निकलकर शीशे पर की फायरिंग बाहर खड़े दूसरे बदमाश ने शोरूम के शीशे पर फायरिंग कर दी। जिससे शीशा टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही DCP क्राइम विपिन कादियान, ACP विजिलेंस अजय धनखड़, CIA इंस्पेक्टर सहित स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से एक खाली खोल बरामद हुआ। फोरिंसक टीम ने साक्ष्य जुटाए मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब जानिए युवकों ने वीडियो में क्या कहा…. लॉरेंस बड़ा भाई, अभी तो डेमो है पहल न्यूट्रिशन पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बदमाशों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे पिस्टल दिखाते हुए कह रहे हैं कि यह फायरिंग आशीष मलिक और कपिल कोबरा ने की है। लॉरेंस हमारा बड़ा भाई है। पहल न्यूट्रिशन वाले ने रोहित गोदारा देशद्रोही को फिरौती दे दी। यह तो रिजल्ट है, अगली बार छाती को फाड़ेंगे। सीधी गोली मारेंगे, अभी तो डेमो है। रोहित गोदारा का नंबर मिला तो मार देंगे बदमाश ने आगे कहा कि कल रात को जो पिनाना में गोली चली थी, वो भी हमने ही चलाई थी। जिसके भाई के फोन में रोहित गोदारा का नंबर भी सेव मिल गया, तो उसे भी मार देंगे। लॉरेंस पर कोई बात आ गई तो नाश कर देंगे। अनिल पंडित और रणदीप मलिक बड़े भाई हैं। कभी भी गोली चल सकती है। किसी ने भी टकराने की कोशिश की तो सभी का हिसाब होगा, सीधे गोली ही लगेगी। फायरिंग को लेकर वायरल कथित सोशल मीडिया पोस्ट… शूटर ने फोन कर धमकाया था 27 दिसंबर 2025 को पहल न्यूट्रीशन के मालिक वीरेंद्र पहल से रोहित गोदारा गैंग ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। आरोप है कि गैंग के शूटर महेंद्र ढीढलाना ने वीरेंद्र पहल को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। कॉल के साथ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी गई, जिसमें 2 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

[ad_2]
सोनीपत में सप्लीमेंट शोरूम पर फायरिंग,VIDEO: बदमाशों का दावा- लॉरेंस गैंग के कहने पर की; मासूम शर्मा को सरपंचों से माफी मांगने को कहा – Sonipat News