[ad_1]
हरियाणा के सोनीपत में शादी का झांसा देकर एक महिला से रेप किया गया। इसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिर
.
जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को थाना कुण्डली में दरभंगा बिहार निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी सुमित के साथ पहचान थी। युवक ने उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा। इससे दोनों में मेल मिलाप बढ़ गया। युवक ने इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने इनकार किया, लेकिन शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
थाना कुण्डली की अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला ASI सुमन ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला के कोर्ट के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान दज्र कराए। इसके बाद महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से उसकी काउंसिलिंग करवाई।
दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी सुमित निवासी जीवन विहार कालोनी, मुरथल सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
[ad_2]
Source link