[ad_1]
सोनीपत2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला पटवारी सुदेश।
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने महिला पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कार्य के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी।
शिकायतकर्ता को बिना रिश्वत के काम न करने की बात कही गई थी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एसीबीने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और एक चाय वाले को माध्यम बनाकर कैश दिया गया। इसके बाद जैसे ही महिला पटवारी ने कैश पकड़ा, उसे अरेस्ट कर लिया गया।
फिलहाल एसीबी की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी महिला पटवारी सुदेश है, जो खरखौदा तहसील में तैनात है।

रोहतक एसीबी की मौके पर कार्रवाई जारी है।
कैसे पकड़ी गई महिला पटवारी, जानिए पूरा मामला…
सिसाना के युवक अनिल ने की थी शिकायत सिसाना गांव निवासी अनिल ने मामले में रोहतक एसीबी की टीम को शिकायत दी थी। अनिल ने बताया था कि वह जमीन के मालिकाना हक से जुड़े मामले में खरखौदा तहसील की महिला पटवारी सुदेश से मिला था। उसका छोटा सा काम था, लेकिन पटवारी उसे लगातार टाल रही थी। कभी कहती- कल आना, कभी परेसा पर टाल देती।
शिकायत कर्ता से कहा- बिना रिश्वत काम नहीं होता अनिल का आरोप है कि वह लगातार तहसील के चक्कर काट-काटकर परेशान हो गया था। जब उसने महिला पटवारी से पूछा कि काम कैसे होगा। तो उसे कहा गया कि यहां बिना रिश्वत काम नहीं होता। तुम क्या अलग हो, रुपए देकर काम करवा लो। अनिल के मुताबिक, महिला पटवारी की यह बात सुनकर ही उसने एसीबी से शिकायत की। महिला पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने से जुड़े सबूत भी उपलब्ध कराए थे।
तय योजना के तहत चाय वाले के माध्यम से हुआ लेन-देन शिकायत और सबूतों की जांच के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB रोहतक की टीम ने पूरी योजना तैयार की। तय रणनीति के अनुसार रिश्वत की राशि पहले एक चाय विक्रेता को दी गई, जहां से पटवारी तक रकम पहुंचनी थी। जैसे ही लेन-देन पूरा हुआ, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर पटवारी सुदेश को पकड़ लिया।
मौके पर जांच जारी, सख्त कार्रवाई होगी एसीबी की टीम की ओर से मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी महिला पटवारी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
—————- ये खबर भी पढ़ें…
डेढ़ लाख रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार:सोनीपत में बैंक फ्रॉड केस में फंसाने का डर दिखाया, रोहतक ACB यूनिट ने रंगेहाथ पकड़ा

हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को गोहाना सिटी थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी बैंक फ्रॉड केस में गिरफ्तार युवक के परिवार को केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दे रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
सोनीपत में महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: चाय विक्रेता से कराती डील, कहतीं- बिना रुपए काम नहीं होता; रोहतक ACB ने ट्रैप लगाकर पकड़ा – Sonipat News


