in

सोनीपत में भाजपा प्रदेश मोहन लाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को किया रवाना Latest Sonipat News

सोनीपत में भाजपा प्रदेश मोहन लाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को किया रवाना Latest Sonipat News

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ सोनीपत में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हजारों विद्यार्थियों, बुजुर्गों, युवाओं व महिलाओं ने भाग लेकर शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इसमें सोनीपत खंड के 42 स्कूलों के 5500 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सेक्टर-14 जानकीदास स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन सहित सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें नमन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शहरवासियों को भारत की एकता में भूमिका निभाने का आह्वान किया। उत्साह और देशभक्ति के माहौल में जब प्रतिभागी एकता के संदेश के साथ दौड़ा प्रारंभ हुए, तो पूरा वातावरण एक भारत, श्रेष्ठ भारत व भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों की ओर से रन फॉर यूनिटी में शामिल नागरिकों पर पुष्प वर्षा की।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के सच्चे राष्ट्र निर्माता थे, जिन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आज की यह रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की अखंडता, एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। सरदार पटेल ने हमें सिखाया कि जब देश के लोग एकजुट रहते हैं, तब कोई भी शक्ति भारत की प्रगति को रोक नहीं सकती।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डाॅ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सोनिया मोर, वरिष्ठ भाजपा नेता माई राम कौशिक, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, पवन तनेजा भी मौजूद रहे।

सोनीपत में भाजपा प्रदेश मोहन लाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को किया रवाना

विदेश में मानव तस्करों के जाल में फंसे करनाल के दो युवक, मदद की लगाई गुहार Latest Haryana News

विदेश में मानव तस्करों के जाल में फंसे करनाल के दो युवक, मदद की लगाई गुहार Latest Haryana News

Gurugram News: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत  Latest Haryana News

Gurugram News: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत Latest Haryana News