श्रीराम ज्योतिष पीठ, सोनीपत व द महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति की ओर से सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। 8 दिवसीय कथा की शुरुआत रविवार को सेक्टर-14 स्थित श्री चिंतपूर्णी मंदिर से कलश यात्रा निकालकर की गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई महाराजा अग्रसेन भवन कथा स्थल पर पहुंची।
तत्पश्चात बरसाना से आचार्य डॉ. रोहिताश भारद्वाज ने कथा स्थल पर कलश स्थापना करवाकर श्रीमद्भागवत का शुभारंभ किया। दी महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति, श्रीराम मंदिर एवं अग्रवाल धर्मशाला, गुड़ मंडी के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कथा की शुरुआत की। कथा के प्रथम दिन कथाव्यास ने श्रीमद्भागवत कथा महात्म का वर्णन किया। श्रीराम ज्योतिष पीठ के संस्थापक ओमप्रकाश गर्ग, कथा अध्यक्ष टीकाराम मित्तल, मीडिया प्रभारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि कथाव्यास आचार्य डॉ. रोहिताश 20 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे।
21 दिसंबर को हवन, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर व भंडारा लगाकर कथा संपन्न की जाएगी। कार्यक्रम में राजेंद्र कुच्छल, अखिल, राजेश अरोड़ा, अमित कुच्छल, इंद्रप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश गर्ग, अरुण कुमार जैन, ओडी गर्ग, हरिप्रकाश मंगला, एसके जैन, मेहताब खत्री, मनीष गर्ग, सतीश गौतम, मनोज गर्ग, जगमिंद्र खत्री मौजूद रहे।
सोनीपत में कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा का किया शुभारंभ



