जीत के बाद की तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद पर भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। दोनों पदों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 11 वोट से जीत मिली जबकि भाजपा को दोनों ही पदों पर 9-9 मतों के साथ हार का सामना करना पड़ा। अब निगम के मेयर से लेकर डिप्टी मेयर तक सभी पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।
सोनीपत में कांग्रेस लगातार मजबूत
शहर में विधायक पहले से ही कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार हैं। विधायक पंवार ने कहा कि नगर निगम में मेयर के बाद अब सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का पद भी कांग्रेस जीतने में कामयाब रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में सोनीपत में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। अब और अधिक तेजी से शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। यहां बता दें कि नगर निगम का सीनियर डिप्टी मेयर पार्षद राजीव सरोहा को चुना गया है कि डिप्टी मेयर पद पर मनजीत गहलावत काबिज हुए हैं।
.