in

सोना ₹855 बढ़कर ₹77,787 पर पहुंचा: चांदी ₹533 चढ़कर ₹90,850 प्रति किलो हुई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत Business News & Hub

सोना ₹855 बढ़कर ₹77,787 पर पहुंचा:  चांदी ₹533 चढ़कर ₹90,850 प्रति किलो हुई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत Business News & Hub

[ad_1]

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के भाव में शुक्रवार (22 नवंबर) को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 855 रुपए बढ़कर 77,787 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 76,932 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी रही। ये 533 रुपए बढ़कर 90,850 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,317 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,970 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,820 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,820 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,820 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,870 रुपए है।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
सोना ₹855 बढ़कर ₹77,787 पर पहुंचा: चांदी ₹533 चढ़कर ₹90,850 प्रति किलो हुई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

विटामिन डी की कमी से शरीर पर दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण, इन फू़ड आइटम्स को डाइट में करें शामिल Health Updates

विटामिन डी की कमी से शरीर पर दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण, इन फू़ड आइटम्स को डाइट में करें शामिल Health Updates

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले C-वोटर के फाउंडर यशवंत ने की चौंकान वाली भविष्यवाणी Politics & News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले C-वोटर के फाउंडर यशवंत ने की चौंकान वाली भविष्यवाणी Politics & News