[ad_1]
- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (29 April 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
आज यानी 29 अप्रैल को सोने और चांदी में बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,178 बढ़कर ₹96,286 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹95,108 थी।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹55 बढ़कर ₹96,481 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,426 प्रति किलो था। वहीं सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,120 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,970रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,970 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,970 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,020 रुपए है।
सोने में तेजी के 3 कारण
- अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
- शादियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
इस साल अब तक 20,124 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,124 रुपए बढ़कर 96,286 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,464 रुपए बढ़कर 96,481 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।
30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन हमारे देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन सोने की खरीदारी करते हैं। कई लोग इस सोच के साथ सोना खरीदते हैं कि बुरे वक्त में वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
[ad_2]
सोना ₹1,178 बढ़कर ₹96,286 पर पहुंचा: इस साल अब तक ₹20,124 महंगा हो चुका है, चांदी ₹96,481 किलो बिक रही