सैमसंग के इस फोन पर आ गई छप्परफाड़ डील! यहां मिल रही 34,000 रुपये की छूट, जल्दी उठाएं फायदा Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप कम कीमत पर फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं तो शानदार मौका आ गया है. इस समय सैमसंग का Galaxy S24 फोन 34,000 रुपये से ज्यादा की छूट पर मिल रहा है. शानदार लुक वाले इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है और इसका कैमरा सेटअप भी दमदार है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और इस पर डील कहां मिल रही है. 

Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन 6.2 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 मिलता है, जिसे 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है. फ्रंट में इसे 12MP सेंसर से लैस किया गया है. यह फोन 4,000 mAh के बैटरी पैक के साथ आता है.

अमेजन पर मिल रही डील

भारत में Galaxy S24 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी ग्राहकों को यह 40,000 रुपये से भी कम में मिल रहा है. अमेजन पर अभी Galaxy S24 का एंबर येलो (8GB+128GB) वेरिएंट 45 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद केवल 40,999 रुपये में लिस्टेड है. 34,000 रुपये के सीधे डिस्काउंट के अलावा इस फोन पर 1229 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 40,000 रुपये रह जाती है. 

OnePlus 13R भी हो गया सस्ता

Galaxy S24 की तरह OnePlus 13R पर भी शानदार छूट मिल रही है. इसे भारत में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन फ्लिपकार्ट पर अभी यह फोन 38,000 रुपये से भी कम में लिस्टेड है और इस पर बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकता है, जिसके बाद कीमत और कम हो जाएगी. OnePlus 13R में 6.7 इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसके बैटरी पैक की कैपेसिटी 6,000mAh है.

ये भी पढ़ें-

Tech Explained: कैसे काम करती है लोकेशन ट्रैकिंग? जानिए इससे जुड़े सारे सवालों के जवाब

[ad_2]
सैमसंग के इस फोन पर आ गई छप्परफाड़ डील! यहां मिल रही 34,000 रुपये की छूट, जल्दी उठाएं फायदा