in

सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 74,600 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 200 अंक लुढ़का, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट Business News & Hub

सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 74,600 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी भी 200 अंक लुढ़का, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट Business News & Hub

[ad_1]

कुछ ही क्षण पहले

#
  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 74,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और केवल दो में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी में गिरावट है। सबसे ज्यादा रियल्टी सेक्टर में 1.17% और PSU यानी सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.01% की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

#
  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.26% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.62% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.54% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.11% की गिरावट है।
  • 21 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,449.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,884.61 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 21 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.69% की गिरावट के साथ 43,428 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.71% गिरकर 6,013 पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.20% गिरकर 19,524 के स्तर पर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 21 फरवरी को सेंसेक्स 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 22,795 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.58% की गिरावट रही।

[ad_2]
सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 74,600 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 200 अंक लुढ़का, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

Bhiwani News: ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

Bhiwani News: ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में फायरिंग: अन्नदाता किसान यूनियन के कार्यकर्ता को मारी गोली, पहले दरवाजा खुलवाया फिर की फायरिंग Latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में फायरिंग: अन्नदाता किसान यूनियन के कार्यकर्ता को मारी गोली, पहले दरवाजा खुलवाया फिर की फायरिंग Latest Haryana News