in

सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 78,886 पर बंद:निफ्टी भी 180 अंक फिसला, IT और एनर्जी शेयर में ज्यादा गिरावट रही Business News & Hub

सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 78,886 पर बंद:निफ्टी भी 180 अंक फिसला, IT और एनर्जी शेयर में ज्यादा गिरावट रही Business News & Hub

[ad_1]

मुंबई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 8 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 581 अंक की गिरावट के साथ 78,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट रही, ये 24,117 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली है। आज IT, एनर्जी, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.95% की गिरावट रही। ऑयल एंड गैस, रियलिटी और मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही।

एशियाई बाजार में रहा मिला-जुला कारोबार

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।
  • एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। जापान के निक्‍केई में 0.74% की तेजी रही। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.08% और कोरिया का कोस्पी 0.45% गिरा। चीन का शंघाई कंपोजिट फ्लैट बंद हुआ।
  • इंफोसिस, रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो और ICICI बैंक ने बाजार को नीचे खींचा। बाजार को गिराने में सबसे ज्यादा इंफोसिस का 160.90 प्वाइंट का कॉन्ट्रिब्यूशन रहा। जबकि, HDFC बैंक, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और ITC ने बाजार को ऊपर खींचा।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.60% गिरकर 38,763 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 1.05% गिरा। ये 16,195 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.77% की गिरावट के साथ 5,199 के स्तर पर बंद हुआ।

सीगल इंडिया का शेयर लिस्टिंग के बाद 3.55% गिरकर बंद हुआ
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी सीगल इंडिया लिमिटेड का शेयर आज यानी 8 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। कंपनी का शेयर BSE पर 413 रुपए पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर 4.5% प्रीमियम के साथ 419 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

इसके लिए प्राइस बैंड 380 से 401 रुपए प्रति शेयर रखा गया था। हालांकि लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में गिरावट देखने को मिली और NSE पर ये 14.25 रुपए (3.55%)​ गिरकर​​​​​​ 386.75 रुपए पर बंद हुआ।

गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में 4% की गिरावट
गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में आज 4% से ज्यादा की गिरावट है। इसका शेयर 66.15 रुपए (4.40%) की गिरावट के साथ 1,437.65 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कल कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। पूरी खबर पढ़े

सरस्वती साड़ी डिपो का IPO 12 अगस्त से
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 12 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 14 अगस्त तक इस IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 20 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹152-₹160 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 90 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹160 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 7 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स में 874 अंक (1.11%) की बढ़त रही। ये 79,468 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 304 अंक की तेजी के साथ 24,297 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 78,886 पर बंद:निफ्टी भी 180 अंक फिसला, IT और एनर्जी शेयर में ज्यादा गिरावट रही

राफेल नडाल US ओपन 2024 में नहीं खेलेंगे:बोले- मुझे नहीं लगता मैं अपना 100 परसेंट दे पाऊंगा; लेवर कप से करेंगे वापसी Today Sports News

राफेल नडाल US ओपन 2024 में नहीं खेलेंगे:बोले- मुझे नहीं लगता मैं अपना 100 परसेंट दे पाऊंगा; लेवर कप से करेंगे वापसी Today Sports News

हिमाचल में चंडीगढ़-मनाली NH बंद, सिरसा में 1 दिन के लिए इंटरनेट बैन Latest Haryana News

हिमाचल में चंडीगढ़-मनाली NH बंद, सिरसा में 1 दिन के लिए इंटरनेट बैन Latest Haryana News