in

सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद: निफ्टी भी 109 अंक फिसला; मेटल और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे Business News & Hub

सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद:  निफ्टी भी 109 अंक फिसला; मेटल और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे Business News & Hub

मुंबई12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 24 नवंबर को सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट रही, ये 25,960 पर बंद हुआ।

आज IT सेक्टर को छोड़कर अन्य सेक्टर्स में गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी 2.05%, मेटल 1.23% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.15% गिरे।

सुदीप फार्मा के IPO का आज दूसरा दिन

सुदीप फार्मा के IPO का आज यानी 24 नवंबर को दूसरा दिन है। ये IPO 21 नवंबर को खुला और 25 नवंबर को बंद होगा। पहले दिन ही ये इश्यू दोगुना सब्सक्राइब हो चुका है।

आईपीओ का प्राइस बैंड 563 रुपए से 593 रुपए के बीच तय किया गया है। लॉट साइज 14 शेयर्स का है। यानी, रिटेल निवेशक को कम से कम 14,825 रुपए का निवेश करना होगा। रिटेल के लिए मैक्सिमम लॉट साइज 13 है। इसके लिए ₹1,92,725 निवेश करने होंगे।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.19% नीचे 3,846 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.97% ऊपर 25,716 बंद हुए। जापान का निक्केई आज बंद है।
  • अमेरिकी बाजार: 21 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.08% चढ़कर 46,245 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.88% और S&P 500 0.98% ऊपर बंद हुए।

नवंबर में विदेशी निवेशकों ने 13,840 करोड़ के शेयर बेचे

नवंबर में विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयरों में बिकवाली की। शुक्रवार को FIIs ने ₹1,766 करोड़ निकाल लिए। वहीं इस महीने 13,840 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 2,346 करोड़ के शेयर बेचे थे।

पिछले हफ्ते निफ्टी 0.61% चढ़कर बंद हुआ

पिछला हफ्ता पॉजिटिव नोट पर खत्म हुआ। निफ्टी 0.61% चढ़कर 26,068.15 पर और सेंसेक्स 0.79% बढ़कर 85,231.92 पर बंद हुआ।

वहीं शुक्रवार को सेंसेक्स 400 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 85,231 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 124 अंक या 0.47% गिरकर 24068 पर बंद हुआ।

——————————

बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़े…

निफ्टी ऑलटाइम हाई से 200 अंक दूर:इस हफ्ते 26,277 पार होगा या फिर 25,800 टूटेगा? 5 बड़े ट्रिगर जो तय करेंगे दिशा

24 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार रेंज बाउंड रह सकता है। इस हफ्ते दूसरी तिमाही का GDP डेटा, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी 124 अंक गिरकर बंद हुआ था।

निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 200 अंक दूर है। वहीं सेंसेक्स भी करीब 750 अंक दूर है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा कि क्या बाजार इस हफ्ते लाइफ हाई पर पहुंचेगा?

पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/stock-market-bse-sensex-nse-nifty-updates-25-november-2025-136497871.html

Kurukshetra: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे कुरुक्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ Latest Haryana News

Kurukshetra: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे कुरुक्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ Latest Haryana News

Gurugram News: झाड़ियों में मृत मिले बच्चे के शव का आज पोस्टमार्टम होने की संभावना  Latest Haryana News

Gurugram News: झाड़ियों में मृत मिले बच्चे के शव का आज पोस्टमार्टम होने की संभावना Latest Haryana News