सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 78,800 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त, बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी Business News & Hub

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Sensex Nifty Update; BSE NSE 20 April 2026 | Banking Energy Share Price

मुंबई27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 78,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है, ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।

एशियाई बाजारों में तेजी

इंडेक्स लेवल चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6264 79 1.28%
निक्केई (जापान) 59045 570 0.97%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26381 221 0.85%

अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल को चढ़कर बंद हुए

इंडेक्स लेवल चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 49447 869 1.79%
नैस्डैक 24468 366 1.52%
S&P 500 7126 85 1.20%

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।


Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/nifty-slips-50-points-banking-it-shares-selloff-137741494.html