- Hindi News
- Business
- Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (6 February 2026) | IT Share Price
मुंबई2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 6 फरवरी (शुक्रवार) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान दिन के नीचले स्तर से सेंसेक्स 655 अंक और निफ्टी में 202 अंक की रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 82,925 का और निफ्टी ने 25,491 का डे लो बनाया था।
FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की तेजी रही। मेटल, प्राइेट बैंक, रियल्टी, ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली। वहीं ऑटो, IT और मीडिया सेक्टर में गिरावट रही।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी-50 के 19 शेयरों में तेजी और 31 शेयरों में गिरावट रही।
मार्केट का हाल: 06 फरवरी, 2026
| इंडेक्स | करंट वैल्यू | चेंज | चेंज % |
| सेंसेक्स | 83,580 | +266 | +0.32% |
| निफ्टी | 25,693 | +50 | +0.20% |
| निफ्टी मिडकैप 100 | 59,502 | -14 | -0.02% |
| निफ्टी स्मॉलकैप 100 | 16,938 | -45 | -0.27% |
निफ्टी टॉप गेनर
| शेयर | करंट प्राइस (₹) | कितना बढ़ा (₹) | चेंज % |
| ITC | 326.35 | 16 | 5.21 |
| कोटक बैंक | 422.35 | 14 | 3.33 |
| HUL | 2,421.00 | 67 | 2.83 |
निफ्टी टॉप लूजर
| शेयर | करंट प्राइस (₹) | कितना घटा (₹) | चेंज % |
| HDFC लाइफ | 703.40 | 17 | 2.40 |
| टेक महिंद्रा | 1,616.00 | 30 | 1.83 |
| TCS | 2,940.30 | 51 | 1.71 |
सोर्स: BSE/NSE
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.81% चढ़कर 54,253 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.44% नीचे 5,089 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.21% गिरकर 26,559 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.25% गिरकर 4,065 पर बंद हुआ।
- 5 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 1.20% नीचे 48,908 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.59% और S&P 500 1.23% गिरकर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 5 फरवरी को 1,692 करोड़ के शेयर बेचे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 5 फरवरी को ₹1,692 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹924 करोड़ की खरीदारी की थी।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
कल सेंसेक्स 503 अंक गिरकर बंद हुआ था
कल 5 फरवरी को सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 25,642 के स्तर पर बंद हुआ था।
मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही।

Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/sensex-nifty-flat-trading-auto-it-stock-selloff-137135679.html



