सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 82,500 पर पहुंचा: निफ्टी भी 25,550 पर ट्रेड कर रहा; सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी Business News & Hub

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty (26 February 2026) | Banking Share Price

मुंबई41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स में आज यानी, 26 फरवरी को मामूली तेजी है। ये करीब 250 अंक चढ़कर 82,500 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 80 अंक की तेजी है। ये 25,550 के स्तर पर है। आज के कारोबार में सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। रियल्टी शेयरों में गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.36% चढ़कर 58,795 पर कारोबार कर रहा है।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.08% चढ़कर 6,210 के स्तर पर पहुंच गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.41% गिरकर 26,656 पर ट्रेड कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.076% गिरकर 4,144 के स्तर पर है।

अमेरिकी बाजार में 25 फरवरी को तेजी रही

  • डाउ जोन्स 307 अंक (0.63%) चढ़कर 49,482 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.26% चढ़कर 23,152 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 56 अंक (0.81%) चढ़कर 6,946 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 25 फरवरी को 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,118 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 4,361 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 21,098 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज आखिरी दिन

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज यानी 26 फरवरी को आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 2 दिन में ये IPO टोटल 83% सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी इस IPO के जरिए 380 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 82,276 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार कल यानी 25 फरवरी को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 58 अंक की तेजी रही, ये 25,483 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 700 अंक और निफ्टी में 250 अंक की बढ़त देखने को मिली थी। आज के कारोबार में फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/indian-stock-market-nifty-sensex-bank-shares-rally-137301749.html