शेयर बाजार में आज यानी 16 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83,570 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 28 अंक चढ़ा, ये 25,694 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। IT और बैंकिंग शेयर में तेजी देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने ₹4,781 करोड़ के शेयर बेचे 14 जनवरी को बाजार में गिरावट रही 15 जनवरी को महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के कारण बाजर बंद था। 14 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 245 अंक की गिरावट के साथ 83,383 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 67 अंक की गिरावट रही। ये 25,666 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त रही। आज ऑटो, FMCG और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर्स में बढ़त रही।
Source: https://www.bhaskar.com/business/news/indian-stock-market-rally-sensex-nifty-it-shares-136958608.html


