सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट: 82,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक फिसला; ऑटो और IT शेयर टूटे Business News & Hub

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 7 नवंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 82,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है। ये 25,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। इसके अलावा ब्रोकरेज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो के आईपीओ में निवेश करने का आज आखिरी दिन है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 2.16% नीचे 49,783 पर और कोरिया का कोस्पी 2.49% गिरकर 3,926 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.11% गिरकर 26,190 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16% नीचे 4,001 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 6 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.84% गिरकर 46,912 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.90% और S&P 500 1.12% गिरकर बंद हुए।

ग्रो के आईपीओ में निवेश का आखिरी दिन

स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का IPO आज 7 नवंबर को क्लोज हो रहा है। कंपनी इस IPO 6632.30 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें 1,060 करोड़ रुपए के 10.6 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 5,572.30 करोड़ रुपए के 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल रहेंगे।

6 नवंबर को FII ने ₹3,605 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 6 नवंबर को FII ने 3,605 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 4,814 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।।
  • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल भी बाजार में गिरावट रही

शेयर बाजार में 6 नवंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 148 अंक गिरकर 83,311 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी 88 अंक की गिरावट रही। ये 25,509 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। मेटल और मीडिया शेयर्स में गिरावट रही। ऑटो और IT शेयर में खरीदारी देखने को मिली।


Source: https://www.bhaskar.com/business/news/sensex-falls-by-more-than-600-points-136356558.html