मुंबई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को तेजी है। सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ 80,858 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 24,594 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं रीयल्टी शेयर्स में गिरावट है। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट IPO स्कोडा ट्यूब्स के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।
एशियाई बाजारों में भी तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 387 अंक (1%) की तेजी के साथ 37,834 पर और कोरिया का कोस्पी 67.अंक ऊपर 2,766 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 160 अंक तेजी 23,672 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 14 अंक की तेजी के साथ 3,376 पर कारोबार कर है।
- 3 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 214 अंक चढ़कर 42,519 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 156 अंक चढ़कर 19,398 पर और S&P 500 5,970 पर तेजी के साथ बंद हुआ।
कल बाजार में गिरावट रही
शेयर बाजार में 3 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 80,737 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट रही। ये 24,542 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ 1 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 के 43 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बैंकिंग, IT और एनर्जी शेयर्स ज्यादा गिरावट रही।

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/sensex-gains-100-points-135165484.html