[ad_1]
सूडान में भारी बारिश की वजह टूटा बांध (सांकेतिक तस्वीर)
काहिरा: सूडान में भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ‘पूर्वी लाल सागर’ राज्य में भारी बारिश के कारण एक बांध टूट गया है, जिसमें कई लोगों के मरने और लापता होने की सूचना है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारी बारिश के बाद अरबात बांध टूट गया था। हालात भयावह हैं और फंसे हुए लोगों की मदद के लिए पुलिस बल समेत अन्य संसाधनों को क्षेत्र में तैनात किया गया है।
अलग-अलग आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि बांध टूटने से आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि कितने लोग लापता हैं। हालांकि, एक स्थानीय अधिकारी ने सूडानी समाचार वेबसाइट अल-तगीर को बताया कि उनका मानना है कि कम से कम 60 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लापता हैं। लाल सागर राज्य के प्रमुख सिंचाई अधिकारी अमर ईसा ताहिर ने कहा कि बांध टूटने के कारण नुकसान बहुत अधिक हुआ है।
हुआ बड़ा नुकसान
हाल ही में सूडान के आंतरिक मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि बारिश के चलते 4,000 से अधिक घर पूरी तरह से ढह गए, 8,000 घर आंशिक रूप से ढह गए, 40 सार्वजनिक और निजी सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं और लगभग 832 वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई जानवरों की भी मौत हुई है।

Sudan Rain and Flood
बारिश का कहर
सूडान में हर साल बाढ़ आती है। आमतौर पर जून से लेकर अक्टूबर के महीने तक बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। पिछले तीन वर्षों में भारी बारिश ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को नष्ट कर दिया है। इस साल की बारिश के मौसम ने सूडान में मानवीय संकट को और बढ़ा दिया है। (एपी)
यह भी पढ़ें:
बांग्लादेश में बाढ़ ने मचा दी तबाही, 20 की मौत; मुसीबत में हैं 50 लाख से ज्यादा लोग
पाकिस्तान में आतंकियों ने मचाया कत्लेआम, वाहनों को रोका, ID देखी; 23 लोगों को मार दी गोली
[ad_2]
सूडान में भारी बारिश के बाद टूटा बांध, कई लोगों की मौत – India TV Hindi


