in

सूडान में फिर धधकी हिंसा की आग, रातों-रात लगाना पड़ा कर्फ्यू – India TV Hindi Today World News

सूडान में फिर धधकी हिंसा की आग, रातों-रात लगाना पड़ा कर्फ्यू – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
सूडान में कर्फ्यू के बाद रास्ते में फंसे लोगों से वार्ता करती सेना।

जुबा: साउथ सूडान की राजधानी जुबा भीषण हिंसा, आगजनी और लूटपाट के चपेट में है। वैसे तो सूडान वर्षों से गृहयुद्ध की चपेट में है, लेकिन शुक्रवार को अचानक हिंसा का धुआं फिर अंगारों में बदल गया और हिंसा की आग तेजी से पूरे देश में फैलने लगी। इससे जगह-जगह आगजनी, हमला और दुकानों में लूटपाट शुरू हो गई। दक्षिण सूडान की राजधानी में सूडानी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में लूटपाट और हिंसा के बाद पूरे देश में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है।

पुलिस प्रमुख जनरल अब्राहम मन्युयात ने शुक्रवार को कहा कि जुबा और अन्य प्रमुख शहरों में लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे से सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। अब व्यापारियों को दुकानें शाम पांच बजे तक बंद करनी होंगी। सरकारी टेलीविजन पर मन्युयात ने कहा, ‘‘ हम सभी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखेंगे। ’’

स्थानीय सूडानी लड़ाकों की ओर से आम नागरिकों की हत्या के बाद हिंसा हुई तेज

माना जाता है कि इस सप्ताह की शुरुआत में सूडान में स्थानीय लड़ाकों द्वारा की गई साउथ सूडान के नागरिकों की कथित हत्याओं के बाद ही यहां सूडान के नागरिकों को निशाना बनाते हुए हिंसा की गई। इसके बाद हिंसा की आग फिर तेजी से धधकने लगी। गेजीरा प्रांत जैसे क्षेत्रों में साउथ सूडान के नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने को लेकर राष्ट्रपति की प्रेस सचिव लिली एडहेउ मार्टिन मैनियल ने देश के लोगों से संयम बरतने की अपील की। बावजूद सड़कों पर भीषण, उत्पात, आगजनी, हमला और लूटपाट ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। (एपी) 

 

Latest World News



[ad_2]
सूडान में फिर धधकी हिंसा की आग, रातों-रात लगाना पड़ा कर्फ्यू – India TV Hindi

#
कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया : राजकुमार  Latest Haryana News

कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया : राजकुमार Latest Haryana News

Bhiwani News: देवराला के युवक ने फंदा लगा दी जान, ससुराल और बहन के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप Latest Haryana News

Bhiwani News: देवराला के युवक ने फंदा लगा दी जान, ससुराल और बहन के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप Latest Haryana News