सुबह बूंदाबांदी, फिर उमस ने सताया

ख़बर सुनें

कैथल। सोमवार सुबह फिर से मौसम बदल गया। हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया लेकिन बाद में यह बंद हो गई। इसके बाद उमस और गर्मी ने लोगों को खूब सताया।
दोपहर से शाम सात बजे तक लोगों का जीना मुहाल रहा। गौरतलब है कि शनिवार को बरसात हुई थी। इसके बाद रविवार को भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि उमस से राहत नहीं मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी मौसम ऐसे ही परिवर्तनशील बना रहेगा। अभी एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है।

.

What do you think?

आईटीआई में दाखिले की अधिसूचना जारी

कार की चपेट में आकर मोटरसाइकिल चालक की मौत