[ad_1]
India vs South Africa Super 8 Live Streaming: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला सुपर-8 मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी. ये दोनों टीम अभी तक वर्ल्ड कप में हारी नहीं हैं. एक तरफ टीम इंडिया ग्रुप A को टॉप करके आ रही है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D में पहला स्थान हासिल किया था. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी यही दो टीम आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. खैर अभी सामने सुपर-8 की चुनौती है. उससे पहले प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सारी डिटेल जान लीजिए.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: लाइव स्ट्रीमिंग
सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच रविवार, 22 फरवरी को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है.
लाइव मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा. टीवी पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर आएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी.
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक, एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी
कैसी रहेगी पिच?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है. मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिनकी 6 पारियों में सिर्फ एक बार हुआ है जब किसी टीम ने 170 से कम रन बनाए हों. सुपर ओवर तक चला दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच इसी मैदान पर हुआ था. जाहिर है, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में भी उसी अंदाज में चौके-छक्कों की बारिश हो सकती है.
मौसम का हाल
वर्ल्ड कप में सुपर-8 का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. मगर अहमदाबाद का मौसम इससे उलट रहने वाला है. आसमान में तेज धूप निकलने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
यह भी पढ़ें:
[ad_2]
सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से भारत का पहला मुकाबला, जानें प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स


